देश

Weather Update: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में मौसम का अचानक बदलाव, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी

Weather Update: दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक कल शाम मौसम ने अचानक करवट बदल दी. अचानक काले बादलों ने आसमान को ढक लिया और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई. इससे न केवल तापमान में गिरावट आई बल्कि ठंड का अहसास भी लोगों ने महसूस किया. मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक, आज भी पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली में बारिश और ठंड का असर

दिल्ली में मॉनसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है. आज राजधानी और एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. कल हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

IMD के अनुसार, आज और कल की बारिश से राजधानी में लोगों को ठंड का असर महसूस होगा. हालांकि, कल से दिल्ली का मौसम धीरे-धीरे साफ होना शुरू हो जाएगा.

उत्तर प्रदेश का मौसम भी बदलेगा

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर चल रहा था. लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आज से बारिश का यह सिलसिला रुक जाएगा और राज्य में एक बार फिर हल्की गर्मी का अहसास होगा.

IMD के अनुसार, 13 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि यह गर्मी ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकेगी और तापमान में गिरावट के बाद लोगों को ठंडी हवा महसूस होने लगेगी.

ये भी पढ़ें- Bilaspur Landslide: हिमाचल में भूस्खलन की चपेट में आई बस, 15 लोगों की मौत; PM मोदी ने की राहत राशि की घोषणा

बिहार में ठंड और हल्की बारिश की संभावना

बिहार में इस समय गुलाबी ठंड का असर देखा जा रहा है. खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर और बांका जैसे जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है. पूरे राज्य में सुबह और शाम का मौसम ठंडा रहेगा. अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी का खतरा

हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है और मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भारी वर्षा के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है. इस वजह से पहाड़ी इलाकों में ठंड में और बढ़ोतरी होगी और यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

2 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

2 minutes ago

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

5 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

40 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

48 minutes ago