Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में इस समय मानसून पूरी रफ्तार पर है. कहीं तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, तो कहीं पानी ने तबाही मचाई है. महाराष्ट्र से लेकर मेघालय तक बादलों का सिलसिला जारी है.
असम और मणिपुर समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में लगातार तेज बारिश हो रही है. वहीं उत्तर भारत की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोग इस उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं, क्योंकि यहां बारिश बार-बार अटक-अटक कर हो रही है.
दिल्ली वालों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है. दिन के वक्त धूप चटक निकल रही है और दोपहर बाद आसमान में बादल जरूर छा जाते हैं, लेकिन झमाझम बारिश का नाम नहीं. छिटपुट बूंदाबांदी से गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है.
मौसम विभाग का कहना है कि 27 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है. यानी अगले कुछ दिनों में मौसम पलटी मार सकता है.
उत्तर प्रदेश के लोग भी पिछले एक हफ्ते से जबरदस्त उमस और गर्मी झेल रहे हैं. यहां भी बारिश रुक-रुक कर हो रही है, जिससे लोगों की परेशानी खत्म नहीं हुई है.
हालांकि राहत की खबर ये है कि मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 25 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी है. अगर ऐसा हुआ तो तपिश से झुलस रहे लोगों को राहत जरूर मिलेगी.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से मची भारी तबाही, SDM आवास समेत कई घरों में फैला मलबा, दो लोग लापता
उत्तराखंड की पहाड़ियों में बारिश का असर और भी ज्यादा खतरनाक हो गया है. चमोली जिले के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने से तबाही मच गई. राड़ीबगड़ और चेपडो इलाके में मलबे के नीचे कई वाहन दब गए.
हालात को देखते हुए चमोली के थराली, देवाल और नारायणबगड़ ब्लॉक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.
बिहार में भी मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. पटना, गया, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर और जमुई समेत कई जिलों में अगले तीन दिनों तक जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक अलर्ट जारी किया है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…
UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…