Fact Check: व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से सामने आई कुछ तस्वीरों ने फुटबॉल प्रेमियों को चौंका दिया है. इन तस्वीरों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पीछे फीफा क्लब वर्ल्ड कप ट्रॉफी रखी नजर आ रही है. यह वही ट्रॉफी है, जिसे हाल ही में न्यू जर्सी में हुए मुकाबले में चेल्सी ने पीएसजी को 3-0 से हराकर जीता था. सवाल उठने लगे कि जब ट्रॉफी चेल्सी की है तो यह ओवल ऑफिस में क्यों रखी है.
व्हाइट हाउस की ओर से जारी तस्वीरों में ट्रंप यूरोपियन नेताओं और यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं. उनके पीछे रखी यह ट्रॉफी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. फैंस ने सवाल किया कि आखिर ट्रॉफी व्हाइट हाउस में कैसे पहुंची.
दरअसल, यह ट्रॉफी फीफा ने खुद ट्रंप को दी थी. यह सम्मान उन्हें नए और बड़े क्लब वर्ल्ड कप की मेजबानी मिलने के उपलक्ष्य में दिया गया. ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा था –“मैंने पूछा, आप लोग ट्रॉफी कब लेने आओगे? तो उन्होंने कहा, हम इसे लेने कभी नहीं आएंगे. आप इसे हमेशा ओवल ऑफिस में रख सकते हैं. हम एक नई ट्रॉफी बना रहे हैं.” ट्रंप ने आगे कहा, “और सच में उन्होंने एक नई ट्रॉफी बना दी. यह काफी रोमांचक था. लेकिन यह ट्रॉफी अब भी ओवल ऑफिस में है.”
ये भी पढ़ें: FACT Check: प्लास्टिक बैग्स में मिले मरे हुए कुत्ते, दिल्ली का बताया जा रहा वीडियो; जानें आखिर क्या है इसकी सच्चाई?
हालांकि यह दावा पूरी तरह सही नहीं है. असल में, फीफा क्लब वर्ल्ड कप की कुल तीन ट्रॉफियां मौजूद हैं. असली ट्रॉफी स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख स्थित फीफा मुख्यालय में रखी गई है. इसी तरह फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी हमेशा हेडक्वार्टर में सुरक्षित रहती है.
दूसरी ट्रॉफी चेल्सी क्लब के पास है, जिसने टूर्नामेंट जीता था. वहीं तीसरी कॉपी व्हाइट हाउस में रखी गई है. फीफा ने बीबीसी को बताया कि यह ट्रॉफी ट्रंप को 2025 क्लब वर्ल्ड कप की मेजबानी के “विशेष सम्मान” के तौर पर दी गई है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…
औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…
Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…