देश

Weather Update: दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, यूपी-बिहार-उत्तराखंड में भी मौसम सुस्त, जानें मौसम का हाल

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि राजधानी में आज बारिश की पूरी संभावना है, जिसके चलते अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक गिर सकता है.
वहीं, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली है. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है, यानी आज पूरे दिन बारिश होने की पूरी संभावना है. इससे पारा भी गिरकर अधिकतम 28 डिग्री तक पहुंच सकता है.

न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है, जिससे राजधानीवासियों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिलेगी. आसमान में बादलों की घनी चादर रहेगी और कभी-कभी हल्की से मध्यम बारिश भी होने की संभावना जताई जा रही है.

उत्तर प्रदेश में भी मौसम रहा सावधान रहने वाला

उत्तर प्रदेश में भी आज मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, अलीगढ़ और ज्योतिबाफुले नगर जैसे जिलों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी गई है.

इन इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है, इसलिए लोगों को बाहर जाते समय सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- ICU में आग लगी और खत्म हो गई 6 जिंदगियां, जयपुर का सवाई मान सिंह अस्पताल कैसे बना ‘मौत की भट्ठी’, सीएम भजनलाल ने किया दौरा

बिहार में भारी बारिश का खतरा

बिहार में आज मौसम थोड़ा उग्र रहने वाला है. मध्यम से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, अररिया और किशनगंज में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है.

वहीं बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू है. येलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम कभी भी अचानक बिगड़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है.

उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में भी मौसम ने रुख बदला है. चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और नैनीताल जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने यहां रहने वाले लोगों से बाहर निकलते समय सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की अपील की है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago