आस्था

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा के दिन क्यों खास होती है खीर? जानिए धार्मिक महत्व और व्रत के लाभ

Sharad Purnima 2025: सनातन धर्म में 12 पूर्णिमाओं में सबसे बड़ी और खास आश्विन माह की शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) को माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी और चंद्रमा की विधि-विधान से पूजा की जाती है. कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. साथ ही इस दिन भोग के रूप में खीर बनाने का भी विधान है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाने का क्या महत्व है. आइए जानते हैं इस दिन खीर बनाने का महत्व और इसके फायदे…

कब है Sharad Purnima 2025?

हिंदू पंचांग के अनुसार आज 06 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है. ऐसा माना जाता है कि, इस दिन श्रीकृष्ण चंद्रमा की सभी सोलह कलाओं से युक्त थे. इस दिन धन की देवी देवी मां लक्ष्मी रात्रि में भ्रमण के लिए निकलती हैं. शरद पूर्णिमा के दिन व्रत रखने और मां लक्ष्मी की उपासना करने से व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याओं का अंत होता है.

खीर बनाने का धार्मिक महत्व

शरद पूर्णिमा की रात में खीर रखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. शास्त्रों के अनुसार इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के एकदम करीब होता है. चांद से निकलने वाली रोशनी से अमृत वर्षा होती है. ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात खुले आसमान के नीचे खीर रखकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से व्यक्ति के सभी रोग दूर हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 06 October 2025: आज शरद पूर्णिमा पर जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय, पढ़ें पूरा पंचांग

शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने का वैज्ञानिक महत्व

वैज्ञानिक तर्क के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की चमकदार रोशनी से खीर में खास तरह के विटामिन मिल जाते हैं. दूध में लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. वहीं, चावल में स्टार्च पाए जाते हैं. ये तत्व खीर में मिलकर इसे स्वास्थवर्धक बना देते हैं.

व्रत करने के लाभ

ऐसा कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा व्रत करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है. साथ ही, व्यक्ति के जीवन में मानसिक शांति, सौंदर्य और सफलता आती है. यह भी कहा जाता है कि जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं और चंद्रमा की पूजा करते हैं, उन्हें धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

19 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

24 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

38 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

54 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

58 minutes ago