देश

Weather Update: दिल्ली-NCR में छाए बादल, देशभर में अगले 4-5 दिन भारी बारिश की संभावना

Weather Update: पिछले कुछ दिनों तक तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों का जीना कठिन हो गया था, लेकिन अब बारिश ने देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बना दी है. यूपी, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में भी बारिश की उम्मीद है. वहीं, मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आने वाल 4 से 5 दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई है. लोगों को भारी बारिश को लेकर सावधान भी किया गया है. कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. दिल्ली समेत कई राज्यों में आज यानी 8 और कल 9 जुलाई को तेज बारिश की संभावना है.

Weather Update: इन राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आईएडी यानी मौसम विभाग ने नॉर्थ इंडिया समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देश के अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा के साथ पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, केरल में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है. लद्दाख और गुजरात में तेज बारिश के साथ तूफान की भी संभावना है. इन राज्यों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.

ये भी पढ़ें- West Bengal Panchayat Polls: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव आज, तैनात किए गए 1.30 लाख से अधिक जवान

दिल्ली और बिहार की स्थिति

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश हो रही है. दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं. दिल्ली से लेकर नोएडा तक आसमान में बादल छाए हुए हैं और इसके साथ ही यहां रुक-रुक कर तेज बारिश भी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार 8 जुलाई को तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की बात बताई गई है.
वहीं, बिहार सहित झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश के साथ तूफान की भी संभावनाएं हैं. हालांकि, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में थोड़ी-बहुत बारिश की संभावना जताई गई है. मॉनसून ने देश में लोगों को राहत दी है तो कई जगह तेज बारिश और बाढ़ ने लोगों को परेशानी में भी डाल दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

4 minutes ago

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

26 minutes ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

34 minutes ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

50 minutes ago

धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…

59 minutes ago

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

1 hour ago