देश

Weather Update: फिर लौट रहा है मानसून! कई राज्यों में बारिश की संभावना, जानें आपके राज्य कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Update: देश में मानसून के वापस लौटने की प्रक्रिया लगातार जारी है. पिछले कुछ दिनों में कई राज्यों में तेज बारिश देखने को मिली, जिससे किसानों और मौसम प्रेमियों दोनों का मन खुश हुआ. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा जानकारी के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के बाकी हिस्सों से लौट सकता है. इसके अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी मॉनसून सक्रिय होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय राज्यों पर खासतौर पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसमें तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अरब सागर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब कमजोर हो गया है, लेकिन बंगाल की खाड़ी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में ऊपरी वायु चक्रवात सक्रिय हैं, जिससे बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

दिल्ली में मौसम रहेगा सूखा और साफ

राजधानी दिल्ली एनसीआर में फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. IMD के अनुसार 14 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा और बारिश के संकेत नहीं हैं. दिन का तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि रात का तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

रविवार को दोपहर में हवा की गति उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ सकती है, जबकि शाम और रात के समय यह धीरे-धीरे 8 किलोमीटर प्रति घंटे रह जाएगी.

ये भी पढ़ें- Hydroelectric Project : सावलकोट जलविद्युत परियोजना को पर्यावरणीय मंजूरी: जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय

उत्तर प्रदेश में भी मानसून लौटने की संभावना

उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की स्थिति अनुकूल दिखाई दे रही है. अगले 2-3 दिनों में राज्य में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो सकता है, लेकिन फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने बताया कि 16 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान दिन में तेज धूप और रात में सामान्य मौसम रहेगा.

बिहार में भी मानसून की वापसी

बिहार में भी मॉनसून धीरे-धीरे लौट रहा है. अगले कुछ दिनों में मॉनसून के विदा होने के आसार हैं. फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

दिन का तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. IMD के मुताबिक, हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी, जिससे नमी कम होगी और वातावरण में थोड़ी ठंडक भी महसूस होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

उबलते सूप में डाल दिया महंगा स्मार्टफोन! बाहर निकालकर किया ऑन तो उड़ गए लोगों के होश, वीडियो वायरल

Smartphone Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो…

10 minutes ago

कार्तिगई दीपम विवाद पर VHP का हमला, तमिलनाडु सरकार पर लगाई आस्था और अदालत की अवमानना की तोहमत

Murugan Temple Controversy: तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम विवाद को लेकर वीएचपी ने राज्य सरकार पर…

17 minutes ago

सब ठीक था लेकिन..! अनंत सिंह की बेटी की शादी में ये क्या हुआ? घुड़दौड़ रुकी, सांप निकला

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding News: मोकामा के नदवां में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी…

26 minutes ago

पवन सिंह पर सवाल और अक्षरा सिंह की मुस्कुराहट… जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने हाल ही में पवन सिंह के नाम पर ऐसा रिएक्शन…

35 minutes ago

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: डाक सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार, 5 साल में खर्च होंगे 1,141 करोड़ रुपये; गांवों के 1.49 लाख पोस्ट ऑफिस होंगे मजबूत

Post Office Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने डाक संचालन योजना…

59 minutes ago

शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंचा दामाद और हो गया बड़ा कांड! घर से गायब हुआ सबकुछ, जानें फिर क्या हुआ

Odisha News: भुवनेश्वर के नयापल्ली थाना क्षेत्र में शादी के बाद पहली बार ससुराल आए…

1 hour ago