चुनाव

महागठबंधन में ALL IS WELL? सीट बंटवारे पर पेच, मुकेश सहनी के पोस्ट से बढ़ी हलचल

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है लेकिन अब तक एनडीए और महागठबंधन दोनों ही अपने-अपने घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा नहीं कर पाए हैं. इसको लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है. इसी बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसने सियासी हलचल और बढ़ा दी है.

मुकेश सहनी का एक्स पोस्ट

मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें लिखा है कि 14 नवंबर को हम बिहार में ऐसी सरकार बनाएंगे जहां हर वर्ग को उसका हक और सम्मान मिलेगा. इस पोस्टर में उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह और उनकी तस्वीर है लेकिन कहीं भी महागठबंधन का जिक्र नहीं है. जबकि इससे पहले उन्होंने महागठबंधन के साथ होने की बात कही थी और खुद को डिप्टी सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट भी किया था.

महागठबंधन में ALL IS WELL?

इस पोस्ट के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा? दरअसल, मुकेश सहनी महागठबंधन से 30 सीटों और डिप्टी सीएम पद की मांग कर रहे हैं. लेकिन अब तक सीट शेयरिंग को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है. सभी सहयोगी दल अपनी-अपनी सीटों की मांग पर अड़े हैं, जिससे सहमति नहीं बन पा रही है.

कांग्रेस-RJD के बीच खींचतान

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और आरजेडी के बीच भी सीटों को लेकर खींचतान चल रही है. कांग्रेस 60 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि आरजेडी उसे 50 सीटें देने को तैयार है. यही वजह है कि तेजस्वी यादव दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं.

मुकेश सहनी का क्या कहना है?

मुकेश सहनी ने हालांकि कहा है कि महागठबंधन एकजुट और मजबूत है, लेकिन उनके पोस्ट से संकेत मिलते हैं कि अंदरूनी मतभेद अभी भी बने हुए हैं. अब देखना होगा कि उन्हें महागठबंधन से कितनी सीटें मिलती हैं.

कितने चरणों में होंगे चुनाव?

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे. पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को. नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. नामांकन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और 17 अक्टूबर तक चलेगी. अब तक जनसुराज ने 51 और AIMIM ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.

इसे भी पढ़ें-बंबीहा गैंग की कमर टूटी! गुरुग्राम पुलिस ने 2 शार्प शूटरों को मुठभेड़ में घायल कर दबोचा

इस बार का चुनावी माहौल काफी गर्म है और सभी की नजरें एनडीए और महागठबंधन के सीट बंटवारे पर टिकी हुई हैं. आने वाले दिनों में तस्वीर साफ हो सकती है कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

1 hour ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

2 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

2 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago