देश

दिल्ली-NCR में देर शाम से हो रही झामाझम बारिश ने बढ़ाई कड़ाके की ठंड, IMD ने इन राज्यों में भी जारी किया अलर्ट

Weather Update: आज यानी बुधवार को देश की राजधानी नई दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद में देर शाम से हो रही झामाझम बारिश ने ठंड बढ़ा दी है. बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. रुक-रुक कर बारिश हो रही है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सुबह घने कोहरे और विजिबिलिटी जीरो थी. मौसम विभाग की मानें तो अभी मौसम ऐसा ही रहने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दो से तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है.

जनवरी और फरवरी के आने से पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मौसम ने करवट ले ली है. इससे लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं. आज हुई बारिश के चलते यहां ठंड बढ़ गई है. इससे यहां के लोगों को ठंड से राहत मिलना तो दूर उनके लिए मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते यहां के लोगों को जल्द ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. नोएडा में मौसम ने करवट लेते हुए दोपहर बाद से बारिश का दौर शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा. नोएडा ही नहीं, एनसीआर इलाकों में भी हल्की बारिश जारी है.

लखनऊ में भी बदल सकता है मौसम का मिजाज

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, कल यानी 01 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, कल यानी गुरुवार को लखनऊ में गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. 02 फरवरी की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा. 02 फरवरी को लखनऊ में बारिश का पूर्वानुमान तो नहीं है, लेकिन सुबह के वक्त घना कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है.

इन इलाकों में भी बदला मौसम

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज यानी 31 जनवरी को जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है. इसी के साथ, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों, दक्षिण केरल और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में हल्की बारिश हुई है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी! हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

58 seconds ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

4 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

16 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

17 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

34 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

36 minutes ago