देश

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अब पत्नी कल्पना सोरेन पहुंचीं ED दफ्तर

झारखंड के कार्यवाहक सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ईडी कार्यालय पहुंचीं. वहीं झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रमुख हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) द्वारा कथित भूमि घोटाला मामले में जांच को लेकर करीब छह घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि देर शाम सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था. राज्य के परिवहन मंत्री और हेमंत सोरेन के वफादार चंपई सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे. वहीं अब कल्पना सोरेन ED कार्यालय पहुंची हैं.

वहीं आज हेमंत सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस बीच, झामुमो नेताओं ने पुष्टि की कि सोरेन ईडी की हिरासत में हैं. झामुमो सांसद महुआ माजी ने संवाददाताओं से कहा , “सीएम ईडी की हिरासत में हैं. सीएम अपना इस्तीफा सौंपने के लिए ईडी टीम के साथ राज्यपाल के पास गए हैं. चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री होंगे हमारे पास पर्याप्त संख्या है.”

हेमंत सोरेन ने HC मेंं दाखिल की रिट

ईडी के समन के खिलाफ हेमंत सोरेन ने झारखंड HC में रिट याचिका दायर की है. मामले की सुनवाई कल सुबह 10:30 बजे होगी. वहीं आज हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले  ED के 7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस पहुंची थी. इससे पहले 20 जनवरी को ED ने साढ़े 7 घंटे सोरेन से पूछताछ की थी. आज जब ED ने उनसे पूछताछ की तैयार की तो ED ऑफिस, राजभवन और CM आवास के आस-पास धारा 144 अनिश्चितकाल तक के लिए बढ़ा दी गई.

इसे भी पढ़ें: Hemant Soren Arrested: हेमंत सोरेन आखिरकार हुए गिरफ्तार, ED कार में उन्हें ऐसे ले गई अपने दफ्तर

वहीं कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने कहा, “हेमंत सोरेन ने अपने सीएम पद से इस्तीफा दिया है और हम लोगों ने अपना दावा पेश किया. हमारे साथ 47 MLA हैं. हम लोगों ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है.”

Rohit Rai

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

21 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

44 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

47 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

59 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago