Weather Update: देश में एक बार फिर सर्दी ने दस्तक तेज कर दी है. उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रही हैं. तापमान में गिरावट इतनी तेज है कि कई राज्यों में रात और तड़के सुबह कंपकंपी महसूस की जा रही है. मौसम विभाग (IMD) ने साफ कहा है कि 13 दिसंबर तक देश के बड़े हिस्सों में शीतलहर बनी रहने की संभावना है.
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में सुबह का वक्त काफी मुश्किल भरा रहने वाला है. IMD के मुताबिक अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है और यातायात भी प्रभावित रहेगा.
इसी तरह उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 11 से 15 दिसंबर के बीच धुंध की परत दिख सकती है.
राजधानी दिल्ली में मौसम पिछले कुछ दिनों से आँख-मिचोली कर रहा है. कभी ठंड बढ़ जाती है, तो कभी हल्की गर्माहट महसूस होती है. बुधवार को इस सीज़न पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया. पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार से तापमान में थोड़ी और गिरावट होगी, हालांकि अभी कड़ाके की ठंड जैसा माहौल नहीं बनेगा.
उत्तर प्रदेश में सर्दी के तेवर और तीखे होते दिख रहे हैं. कई जिलों में सुबह का कोहरा अब आम बात हो चुका है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी. खासतौर पर पूर्वी यूपी में कोहरा ज्यादा घना रहने की संभावना है, जबकि तराई बेल्ट में घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी है. फिलहाल 16 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है.
बिहार में मौसम का रुख तेजी से बदल रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार हवा की दिशा में बदलाव होने वाला है और पुरवैया हवा चलना शुरू हो सकती है. यह परिवर्तन सीधे तापमान को प्रभावित करेगा और सर्दी में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. उत्तर बिहार में 14 दिसंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है.
राजस्थान में अभी भी ठंड अपने चरम पर नहीं पहुंची है, लेकिन अगले कुछ दिनों में पारा नीचे जा सकता है. आमतौर पर शेखावाटी क्षेत्र सबसे ज्यादा ठंडा रहता है, लेकिन इस बार नागौर ने बुधवार को सबसे कम तापमान दर्ज कर सबको चौंका दिया.
ये भी पढ़ें- Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और गलन बढ़ी; यूपी-बिहार में शीतलहर का कहर, दक्षिण में बारिश का अलर्ट
हिमालयी राज्यों में दिन के वक्त धूप मौसम को काफी खुशनुमा बना रही है. हालांकि, शाम ढलते ही हवा में सर्दी का असर अचानक बढ़ जाता है. कई पहाड़ी इलाकों में सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है. 13 दिसंबर के आसपास कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है.
महाराष्ट्र में आने वाले 2–3 दिन में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. पुणे, नासिक, सोलापुर जैसे शहरों में दिन के वक्त भी ठंडी हवाएं लोगों को ठिठुराएंगी. कई जगह 4°C से 9°C तक का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है.
उधर गुजरात में भी सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है. अहमदाबाद का तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है.
दक्षिणी राज्यों में दितवाह चक्रवात के बाद भी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है. उत्तर-पूर्वी मानसून के कमजोर पड़ने के बावजूद तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान–निकोबार में अगले दो दिन भारी बारिश की आशंका है. चेन्नई के आसपास अच्छी बारिश होने से जलाशयों का स्तर काफी बढ़ गया है. तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी है और फिलहाल यहां बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…
Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…
France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…
उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…