फैक्ट चेक

बाबरी मस्जिद के नींव रखने वाले विधायक हुमायूं कबीर की हत्या, जानें वायरल पोस्ट का सच

आज के इस डिजिटल दुनिया में सोशल मीडिया केवल अपने विचारों, तस्वीरों और अनजान लोगों से जुड़ने का एक प्लेटफॉर्म ही नहीं रह गया . बल्कि ये वायरल पोस्ट्स का गढ़ भी बन चुका है. ठीक ऐसे ही इस बीच एक और पोस्ट्स वायरल हो रहा है, जिससे ये दावा किया जा रहा है कि Babri Masjid बानवाने वाले हुमायूं कबीर की गोली मारकर हत्या हो गई. लेकिन असल में इसकी सच्चाई कुछ और ही है.

क्या है दावा?

दरअसल, 7 दिसंबर को एक फेसबुक यूजर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर की गोली मारकर हत्या। मेरा देश बदल रहा है… जय श्री राम. इस पोस्ट के बाद अफवाह तेजी से फैलने लगी.’

बता दें कि हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं, जिन्हें निलंबित कर दिया गया है.

जांच में आई सच्चाई

इस दावे के साथ वायरल होने पर हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने इसकी पुष्टि जरुरी समझी. जांच के लिए हमारी टीम ने सबसे पहले इससे जुड़े कीवर्ड्स को सर्च किया. लेकिन इससे जुड़े किसी भी विश्वसनीय मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी कोई खबर नहीं मिली.

इसी खोज के क्रम में हमें एक मीडिया वेबसाइट पर 6 दिसंबर की एक रिपोर्ट मिली, जिसके अनुसार हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा क्षेत्र में भारी भीड़ की मौजूदगी में मस्जिद की आधारशिला रखी थी. रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि कार्यक्रम में देश-विदेश से कई इस्लामी धर्मगुरु भी पहुंचे थे. साथ ही कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति भी बनी, लेकिन हिंसा या किसी हमले की कोई घटना नहीं हुई.

इसके बाद हमें एक विश्वसनीय मीडिया युट्यूब चैनल की एक रिपोर्ट में ये साफ किया गया कि टीएमसी ने उन्हें पहले ही सांप्रदायिक राजनीति के आरोप में पार्टी से बाहर कर दिया था, पर फिलहाल वे स्वस्थ और सुरक्षित हैं.

इस जांच से ये बात साफ हो गई की वायरल हो रहा दवा झूठा और भ्रामक है, जिसे बिना किसी प्रमाण के फैलाया जा रहा है. दिलचस्प बात ये है कि इस दावे को पोस्ट करने वाले फेसबुक यूजर के तीन लाख फॉलोवर्स हैं.

ये भी पढ़ें: भोपाल में ब्लास्ट साजिश रचने वाले युवक की गिरफ्तारी का वीडियो वायरल, सच्चाई कुछ और

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

5 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

8 minutes ago

सियासत के ‘मौसम वैज्ञानिक’: हर हवा को पहले भांप लेते थे रामविलास पासवान? समझें फॉर्मूला

Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…

12 minutes ago

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

41 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

47 minutes ago