देश

अगले 8 घंटे में मचेगी और खलबली! तेजी से गिरा पारा, 23 प्रदेशों में मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट

Weather Update Today: सुबह-सुबह जब चादर से हाथ बाहर निकला होगा, तो सर्द हवाओं ने बता दिया होगा कि ठंड की एंट्री हो चुकी है. मानसून अब जाते-जाते विदा हो रहा है, लेकिन जाते-जाते उसका कलेजा ऐसा फड़का है कि देश के 23 राज्यों में कुदरत का भयानक कोहराम मचने वाला है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज 10 अक्टूबर के लिए ऐसा डरावना और बवाली अलर्ट जारी किया है, जिसे सुन कर पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. देश के 23 बड़े प्रदेशों में बादलों की फौज और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं का गदर शुरू होने वाला है.

23 राज्यों में आंधी-पानी का रेड अलर्ट(Weather Update)

आईएमडी की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, आज यूपी, बिहार और दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों तक मूसलाधार बारिश का तांडव देखने को मिलेगा. इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, मिजोरम, मणिपुर, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा और असम शामिल हैं. लगातार हो रही इस बारिश और तूफानी हवाओं से किसानों की धान व अन्य फसलों को भारी नुकसान की आशंका है, वहीं समंदर में उतरने वाले मछुआरों को भी पूरी तरह से अंदर जाने से रोक दिया गया है.

Delhi NCR Weather: हल्की बूंदाबांदी और गिरता पारा

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही मौसम सुहाना और थोड़ा सर्द हो गया है. आसमान में बादलों का डेरा है और हल्की बूंदाबांदी के पूरे आसार हैं. इस दौरान 30 किमी की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं. तापमान में लगातार आ रही गिरावट ने गुलाबी ठंड का अहसास करा दिया है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

70 की स्पीड से आंधी और झमाझम बारिश(UP-Bihar Mausam)

यूपी के कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज और अलीगढ़ में आज बादलों की भयंकर गर्जना के साथ भारी बारिश का तांडव होगा. यहाँ हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, यानी छप्पर और होर्डिंग उड़ने का पूरा खतरा है. लखनऊ में पारा 31 डिग्री तक रहेगा. वहीं बिहार के गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया में 50 किमी की स्पीड से चलने वाली आंधी के साथ झमाझम पानी बरसने का अलर्ट है.

प्रमुख शहरों का हाल:

शहर अधिकतम तापमान (10 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (10 अक्टूबर)
दिल्ली 32°C 23°C
मुंबई 37°C 27°C
चेन्नई 33°C 28°C
कोलकाता 32°C 24°C
लखनऊ 31°C 22°C
पटना 29°C 22°C
रांची 28°C 19°C
भोपाल 32°C 20°C
जयपुर 34°C 22°C
शिमला 20°C 12°C
नैनीताल 20°C 14°C

परिसंचरण तंत्र से बदलेगा मौसम(Weather Update Today)

एमपी के इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में 70 किमी की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश के आसार हैं. भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा. दूसरी ओर, राजस्थान के जोधपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर में नया वेदर सिस्टम (परिसंचरण तंत्र) एक्टिव होने से 30 किमी की स्पीड से आंधी और बारिश का जबरदस्त दौर शुरू हो चुका है. जयपुर में पारा 34 डिग्री तक जा सकता है.

पहाड़ी राज्यों में सताने लगी कंपकंपी

पहाड़ी इलाकों का हाल तो पूछिए ही मत, वहाँ ठंड ने अभी से दिसंबर जैसी कंपकंपी छुड़ा दी है. उत्तराखंड के नैनीताल, मसूरी, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में 70 किमी की आंधी के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट है. वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, धर्मशाला, कुल्लू और चंबा में बर्फबारी और ठंड का टॉर्चर शुरू हो चुका है. मनाली में आज अधिकतम तापमान मात्र 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम गिरकर सीधा 0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

कुदरत का भयंकर कहर: पनामा में 7.7 तीव्रता के भीषण भूकंप से हिली धरती; सड़कों पर आई दरारें

मध्य अमेरिका के पनामा में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने अफरा-तहरी मचा…

3 minutes ago

‘गैरमर्द को LOVE YOU…LOVE YOU’ तेज प्रताप का छलका दर्द, शो में बताया क्यों 3 महीने में खत्म हो गया था प्यार

Bihar News: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए…

19 minutes ago

छावनी में तब्दील जंतर-मंतर, 35 हजार जवान तैनात, प्रदर्शन से पहले जनपथ पर हुड़दंगियों की गिरफ्तारी

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…

1 hour ago

Sarvpitr Amavasya: एक जिद ने कैसे बदल दिया पितृ लोक का नियम? जानिए अच्छोदा की कहानी

सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…

1 hour ago