मनोरंजन

‘गैरमर्द को LOVE YOU…LOVE YOU’ तेज प्रताप का छलका दर्द, शो में बताया क्यों 3 महीने में खत्म हो गया था प्यार

 Bihar News: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक रियलिटी शो में अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय पर पराये मर्द से चैट करने, रातभर पार्टी करने और पूजा से रोकने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों की शादी 2018 में हुई थी और उनका तलाक का मामला फिलहाल पटना की फैमिली कोर्ट में चल रहा है.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक रियलिटी शो के दौरान अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं. तेज प्रताप का दावा है कि राजनीतिक दबाव में हुई इस शादी के मात्र तीन महीने बाद से ही दोनों के बीच अनबन और झगड़े शुरू हो गए थे. उन्होंने ऐश्वर्या पर पराये मर्द से चैट करने, सुबह पूजा करने से रोकने, देर रात तक पार्टी करने और परिजनों के सामने हंगामा करने के आरोप लगाए हैं.

गौरतलब है कि साल 2018 में धूमधाम से हुई इस शादी के कुछ ही समय बाद दोनों अलग हो गए थे और साल 2019 में ऐश्वर्या ने भी ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था. फिलहाल दोनों कई वर्षों से अलग रह रहे हैं और उनके तलाक का कानूनी मामला पटना की फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है.

तेज प्रताप के गंभीर आरोप

तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही घर में कलह शुरू हो गई थी और ऐश्वर्या उन्हें सुबह पूजा करने से भी रोकती थीं.

चैटिंग और पार्टी का दावा

तेज प्रताप ने दावा किया कि उन्होंने ऐश्वर्या को उनके पुराने बॉयफ्रेंड के साथ फोन पर ‘लव यू’ और हार्ट इमोजी चैट करते हुए पकड़ा था. इसके अलावा, वह देर रात तक पार्टियों में व्यस्त रहती थीं और लगातार झगड़ा करती थीं.

तनाव और वीडियो सबूत

तेज प्रताप का कहना है कि वैवाहिक जीवन के इन विवादों के कारण उन्हें भारी मानसिक तनाव (ट्रॉमा) का सामना करना पड़ा. उन्होंने यह भी बताया कि ऐश्वर्या के झगड़ों के दौरान उन्होंने कई वीडियो रिकॉर्ड किए थे, जिन्हें कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किया गया है.

यह भी पढ़ें-‘तिरंगा’ और ‘क्रांतिवीर’: जब नाना पाटेकर के कच्चे गुस्से और तीखे तेवरों ने सिनेमाई इतिहास रच दिया

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

15 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

1 hour ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

2 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

3 hours ago