खेल

रांची T20 में 501 रन का धमाका! छक्कों की बारिश के बीच वेस्टइंडीज ने भारत को चौंकाया

IND vs WI T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए. शुक्रवार, 9 अक्टूबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कुल 501 रन बने और कई बड़े रिकॉर्ड टूट गए. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए, लेकिन वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर 9 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

वेस्टइंडीज की जीत के हीरो कप्तान शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड रहे. होप ने नाबाद 102 रन बनाए, जबकि रदरफोर्ड ने 84 रनों की शानदार पारी खेली. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी हुई, जिसने भारत के हाथ से मैच छीन लिया. इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है.

टी20 इंटरनेशनल का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज

वेस्टइंडीज ने 250 रनों का लक्ष्य हासिल करके पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे सफल रन चेज दर्ज किया. इससे पहले 2023 में दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रन बनाकर जीत हासिल की थी. भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में यह अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा.

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टी20 क्रिकेट में कभी इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल नहीं की थी. रांची में टीम ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उससे भारतीय गेंदबाजों के लिए वापसी का कोई मौका नहीं बचा.

एक मैच में 500 से ज्यादा रन

इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 501 रन बनाए. पुरुष टी20 इंटरनेशनल में यह दूसरा मौका रहा, जब किसी मैच में 500 या उससे ज्यादा रन बने. इस मामले में 2023 का दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज मुकाबला पहले स्थान पर है, जिसमें कुल 517 रन बने थे.

रांची में भारतीय बल्लेबाजों ने 38 बाउंड्री लगाईं, जिनमें 25 चौके और 13 छक्के शामिल थे. वहीं वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने 21 चौके और 20 छक्के जड़े. दोनों टीमों की आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच को छक्कों और चौकों का यादगार मुकाबला बना दिया.

शाई होप का तूफानी शतक

कप्तान शाई होप ने महज 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वह 102 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनकी पारी में 9 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. टी20 इंटरनेशनल में यह होप का दूसरा शतक था. वेस्टइंडीज के लिए उनसे तेज शतक केवल जॉनसन चार्ल्स ने लगाया है, जिन्होंने 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 39 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी.

भारत के खिलाफ सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक के मामले में भी होप संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए. इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने 2026 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में 45 गेंदों में शतक बनाया था.


ये भी पढ़ें: ‘एक्टिंग से पहले क्रिकेट का जुनून!’ जब नाना पाटेकर ने बताया था विराट कोहली के प्रति अपना दीवानपन


सीरीज में भारत की वापसी की चुनौती

इस मुकाबले ने साफ कर दिया कि वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी को हल्के में लेना भारत को भारी पड़ सकता है. अब सीरीज 1-1 से बराबर है और भारतीय टीम अगले मुकाबले में जीत हासिल कर बढ़त बनाने की कोशिश करेगी. वहीं वेस्टइंडीज की नजरें इसी लय को बरकरार रखने पर होंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

31 minutes ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

1 hour ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago