देश

अगले 12 घंटे 9 राज्यों में इन्द्र देव का प्रकोप! 80 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Weather Update Today: मानसून की विदाई के अंतिम चक्र में मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर ऐसा खतरनाक और डरावना अलर्ट जारी किया है, जिसे देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए निम्न दबाव (Low Pressure) और कई राज्यों में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के चलते देश का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह से बिगड़ने वाला है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आज (19 अक्टूबर) दिल्ली से लेकर दक्षिण भारत और पूर्वी राज्यों तक 9 बड़े राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का भयंकर तांडव देखने को मिलेगा. इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से चलने वाली हवाएं लोगों की मुसीबतें बढ़ाने वाली हैं.

9 राज्यों में रेड अलर्ट और 80 की स्पीड से आंधी(Weather Update Today)

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी की हलचल, उत्तरी तमिलनाडु से आंध्र प्रदेश तक फैले चक्रवात और राजस्थान-मध्य प्रदेश पर बने वेदर सिस्टम के कारण मौसम बेहद उथल-पुथल भरा हो गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत 9 राज्यों में भारी बारिश का टॉर्चर शुरू होने वाला है.

इस दौरान 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले हवा के झोंके और वज्रपात (बिजली गिरने) का खतरा मंडरा रहा है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है.

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बारिश(Rain alert today)

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है. दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

उत्तर प्रदेश: मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, मथुरा, प्रयागराज, कानपुर और झांसी समेत कई जिलों में 30 से 40 किमी की आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है. लखनऊ में पारा 32 डिग्री तक रहने की उम्मीद है.

बिहार: पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर में काले बादलों के साथ 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और झमाझम पानी बरसेगा.

झारखंड: रांची, धनबाद, जमशेदपुर और हजारीबाग में 19-20 अक्टूबर के बीच मध्यम से भारी बारिश और 35 किमी की स्पीड से आंधी का दौर जारी रहेगा.

पहाड़ी राज्यों में माइनस 3 डिग्री तक लुड़का तापमान

पहाड़ी इलाकों में ठंड ने अब अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है. उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में 40 किमी की आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है. वहीं हिमाचल प्रदेश के मनाली, सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मौसम ने यू-टर्न ले लिया है, जहाँ मनाली का न्यूनतम तापमान गिरकर सीधा माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के जोजिला, गुलमर्ग और पहलगाम में भी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है.

प्रमुख शहरों का क्या है हाल?

शहर अधिकतम तापमान (19 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (19 अक्टूबर)
दिल्ली 32°C 18°C
मुंबई 36°C 27°C
चेन्नई 31°C 27°C
कोलकाता 33°C 23°C
लखनऊ 32°C 18°C
पटना 32°C 20°C
रांची 29°C 17°C
भोपाल 32°C 21°C
जयपुर 32°C 21°C
शिमला 23°C 11°C
नैनीताल 23°C 13°C

पश्चिम बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बिगड़ेगा मिजाज

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा और दार्जिलिंग में 40 किमी की स्पीड से हवा चलने के साथ भारी बारिश का तगड़ा अलर्ट है. वहीं, राजस्थान के जयपुर, कोटा और उदयपुर तथा मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और छिंदवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. मछुआरों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे समुद्र और नदी के पास जाने की भूल बिल्कुल न करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

53 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago