देश

दिल्ली-एनसीआर में रिमझिम, एमपी-छत्तीसगढ़ में बदरा की दबंगई! भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Weather Update Today: आज 25 अगस्त की सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में रिमझिम फुहारों ने मौसम एकदम चिल कर दिया है, लेकिन देश के कई राज्यों में मानसून ने ऐसा गदर काट रखा है कि मौसम विभाग (IMD) को भारी चेतावनी जारी करनी पड़ी है. मध्य भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक बादलों ने पक्का मोर्चा संभाल लिया है.

वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तो बदरा की ऐसी दबंगई देखने को मिल रही है कि IMD ने बाकायदा ‘ऑरेंज अलर्ट’ ठोक दिया है. वहीं यूपी, बिहार, राजस्थान और झारखंड में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाएं और आकाशीय बिजली का भयंकर तांडव देखने को मिल सकता है.

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह रिमझिम फुहारें

राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में मंगलवार सुबह से ही ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है. आसमान में घने बादलों ने डेरा डाल रखा है, जिससे उमस भरी गर्मी की पूरी तरह छुट्टी हो गई है. IMD के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज दिन भर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की बौछारें पड़ती रहेंगी, जिससे मौसम पूरे दिन एकदम सुहाना बना रहेगा.

विदर्भ से महाराष्ट्र तक डूबेगा निचला इलाका(Weather Update Today)

मौसम विभाग की मानें तो आज बारिश का असली तांडव मध्य भारत में देखने को मिलेगा. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर ‘भारी से बहुत भारी’ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के इलाकों में भी आफत का पानी बरसने वाला है. प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है, इसलिए नदी-नालों के पास जाने की भूल बिल्कुल न करें!

यूपी-बिहार से लेकर पूर्वोत्तर तक गरजेंगे बादल

उत्तर भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून की फुल-टू रफ्तार जारी है. आज उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश होगी. वहीं पूर्वोत्तर की ‘सात बहनों’ यानी अरुणाचल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बादलों का बवाल जारी रहेगा. वहीं दक्षिण के तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी झमाझम का दौर चलेगा.

60 KM/h की स्पीड से चलेंगी हवाएं

बारिश के साथ-साथ आज (Weather Update Today) कई राज्यों में आंधी-तूफान का भी भयंकर खतरा है. अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 60 KM/h तक जा सकती हैं.

इसके साथ ही बिहार, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, ओडिशा और बंगाल में बिजली चमकने और 40 की रफ्तार से हवाएं चलने का सीधा अलर्ट है.

ये भी पढ़ें-‘पानी में मटका…मटके में बैक्टीरिया’ इंदौर के  6 सरकारी अस्पतालों के पानी में मिले मानव मल के खतरनाक कीटाणु

तटीय इलाकों से दूर रहने की हिदायत

तटीय और समुद्री इलाकों के लिए मौसम विभाग ने रेड-सिग्नल जारी कर दिया है. अरब सागर में सोमालिया-ओमान के तटों और मध्य-पश्चिम अरब सागर में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड झोंकों में 65 KM/h तक पहुंच सकती है. कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के समुद्री क्षेत्रों में मौसम बेहद खराब रहेगा, इसलिए मछुआरों को गहरे समंदर में न उतरने की सख्त सलाह दी गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

5 minutes ago

पटना में ‘दो कचौड़ी एक समोसा, BPSC का क्या भरोसा!’ गूंजा नारा, दारोगा अभ्यर्थियों का फूटा भारी गुस्सा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…

17 minutes ago

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

42 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

56 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

1 hour ago