देश

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Weather Update Today: बंगाल की खाड़ी से उठे खतरनाक चक्रवाती तूफान ने पूरे देश के मौसम में भयंकर तबाही का अलर्ट जारी कर दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 26 अक्टूबर को देश के 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और प्रचंड आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. इस चक्रवात के प्रभाव से कई राज्यों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने की आशंका है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट(Weather Update Today)

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश के उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर तक चक्रवात का असर देखने को मिलेगा. दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, पुडुचेरी, असम और अरुणाचल प्रदेश में भीषण बारिश के साथ तेज आंधी चलने का पूर्वानुमान जताया गया है.

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक आंधी-तूफान का साया

उत्तर भारत और मैदानी इलाकों में भी चक्रवात का पूरा प्रभाव नजर आ रहा है:

दिल्ली-एनसीआर: राजधानी में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश और 30 किमी/घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने का अलर्ट है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, कानपुर, बनारस, बलिया और रायबरेली समेत कई जिलों में 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होगी. लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

बिहार: पूर्णिया, सिवान, मधुबनी, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पटना समेत 12 से ज्यादा जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चक्रवाती आंधी चलने की चेतावनी दी गई है.

पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ कड़ाके की ठंड(Aaj ka Mausam)

पहाड़ी राज्यों में मौसम की मार सबसे ज्यादा पड़ रही है:

उत्तराखंड: देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल और पिथौरागढ़ में मूसलाधार बारिश और 75 किमी/घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है. देहरादून का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक गिर सकता है.

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू, मनाली, चंबा, मंडी, कांगड़ा और किन्नौर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है. मनाली का अधिकतम तापमान 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है, जिससे कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है.

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर, जम्मू, कुलगाम, अनंतनाग और रजौरी समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

प्रमुख शहरों के क्या हैं हाल?

शहर अधिकतम तापमान (26 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (26 अक्टूबर)
दिल्ली 31°C 17°C
मुंबई 36°C 25°C
चेन्नई 31°C 25°C
कोलकाता 33°C 25°C
लखनऊ 32°C 18°C
पटना 32°C 21°C
रांची 27°C 18°C
भोपाल 31°C 18°C
जयपुर 32°C 18°C
शिमला 22°C 11°C
नैनीताल 22°C 12°C

अन्य राज्यों में भी चक्रवात का अलर्ट

राजस्थान के पाली, सिरोही, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर और भरतपुर समेत कई हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश और 75 किमी/घंटे की स्पीड से तूफानी आंधी चलने की संभावना है. मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने आम लोगों और यात्रियों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और यात्रा से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने की सख्त सलाह दी है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

ट्रंप के कट्टर दुश्मन ने ब्राजील में गाड़ा झंडा! लूला दा सिल्वा फिर से चुनाव जीत बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…

1 hour ago