देश

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather update today: सितंबर के आखिरी दिन यानी 30 सितंबर 2026 को देश में ठंड की आहट के साथ ही मौसम का सबसे विकराल रूप देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 8 घंटों के भीतर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत देश के 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि और भयानक आंधी-तूफान का हाई अलर्ट जारी किया है.

इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका जताई गई है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने आम लोगों और किसानों को घर से बाहर निकलते वक्त विशेष सतर्कता बरतने की सख्त सलाह दी है.

16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट(weather update today)

IMD के ताज़ा बुलेटिन के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में चल रही तीव्र तूफानी हवाओं और पश्चिमी यूपी पर बने चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण पूरा देश जलमग्न होने की कगार पर है. दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, असम, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई राज्यों में ओले (Hailstorm) गिरने की भी चेतावनी दी गई है.

Delhi Weather: सुहावने मौसम के साथ आंधी की चेतावनी

राजधानी दिल्ली में आज यानी 30 सितंबर को दिनभर आसमान में घने काले बादलों का डेरा रहेगा और गर्जना के साथ तेज आंधी-बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी और तूफानी हवाएं चलेंगी. दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस होगी.

उत्तर प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा आक्रामक बना हुआ है. बिजनौर, महाराजगंज, आगरा, बहराइच, मेरठ, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, गोरखपुर, अलीगढ़ और मथुरा में भारी बारिश के साथ 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

प्रमुख शहरों का हाल:

शहर अधिकतम तापमान (30 सितंबर) न्यूनतम तापमान (30 सितंबर)
दिल्ली 33°C 22°C
मुंबई 32°C 26°C
चेन्नई 33°C 27°C
कोलकाता 34°C 27°C
लखनऊ 32°C 23°C
पटना 33°C 24°C
रांची 29°C 20°C
भोपाल 32°C 21°C
जयपुर 33°C 22°C
शिमला 23°C 14°C
नैनीताल 23°C 16°C

बिहार में पटना से पूर्णिया तक आंधी-तूफान(Mausam update today)

बिहार में भी बादलों का तांडव जारी है. अररिया, भोजपुर, गया, वैशाली, मुंगेर, पूर्णिया, बक्सर, किशनगंज, पटना, जहानाबाद और सहरसा में मध्यम से बहुत तेज बारिश का अलर्ट दिया गया है. आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने की पूरी आशंका है. राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

MP में भोपाल-इंदौर तक बारिश का तांडव

मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ और महाकौशल अंचल में बारिश का दौर जारी है. उज्जैन, विदिशा, इंदौर, भोपाल, नीमच, मुरैना, श्योपुर, आगर मालवा और धार जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. भोपाल में पारा गिरकर न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे रात के समय गुलाबी ठंड का अहसास शुरू हो जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

9 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

15 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

35 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

41 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

1 hour ago