मनोरंजन

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

Hanuman Ansh Singer Suneel Lodhi: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म ‘Hanuman Ansh’ का जलवा कायम है. तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है और नई फिल्मों के आने के बावजूद यह दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है. फिल्म की इस शानदार कामयाबी के बीच अब पर्दे के पीछे से एक ऐसी दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है.

फिल्म के वायरल गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ से रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बने दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी की जिंदगी में अब उम्मीद की एक नई किरण जगी है. फिल्म की को-प्रोड्यूसर अनुप्रिया नगर ने सुनील की आंखों के इलाज के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है.

सुनील की ऐसे बदली किस्मत

सुनील लोधी को फिल्म तक पहुंचाने की कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. एक इंटरव्यू में अनुप्रिया नगर ने बताया था कि सुनील पहले लोकल ट्रेनों में बैठकर गाना गाया करते थे. जब उन्होंने सुनील की आवाज पहली तभी वह समझ गई थीं कि यह शख्स बेहद खास और ‘गॉड गिफ्टेड’ है. इसके बाद सुनील को टीम के ऑफिस बुलाया गया और फिल्म में गाने का मौका मिला.

‘मैंने तेरे ही भरोसे’ गाने को बेहद सादगी के साथ रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें बैकग्राउंड म्यूजिक भी न के बराबर था. बावजूद इसके, इस गाने में जो भक्ति भाव झलकता है, उसने सीधे सुनने वालों के दिलों को छू लिया. जब अनुप्रिया ने सुनील को बताया कि वह इंटरनेट पर छा चुके हैं, तो सुनील ने इसका सारा श्रेय खुद लेने की बजाय पूरी विनम्रता से कहा कि यह सब ‘हनुमान जी की कृपा’ है.

अनुप्रिया और एमपी सरकार की साझा पहल

मीडिया से बातचीत में अनुप्रिया ने बताया कि वह सुनील की आंखों के इलाज के लिए मुंबई में एक अच्छे डॉक्टर से कंसल्टेशन की अपॉइंटमेंट बुक कर रही हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि इस नेक काम का पूरा क्रेडिट वह अकेले नहीं लेना चाहतीं. मध्य प्रदेश सरकार भी सुनील के इलाज में मदद के लिए आगे आई है, जिससे यह एक बेहतरीन साझा प्रयास बन गया है. कुछ समय पहले सुनील ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मुलाकात की थी, जहां से उन्हें मेडिकल मदद का पूरा भरोसा मिला था.

ये भी पढ़ें- नोटिस से नहीं डरे एकम बावा! रीति तिवारी और उनकी मां पर फिर लगाए गंभीर आरोप, बोले- ‘सब खुलासा हो जाएगा’

सुनील का सकारात्मक रवैया

सुनील बचपन से ही आंखों से देख नहीं सकते, लेकिन उनकी जिंदगी के प्रति सकारात्मक सोच हर किसी को प्रेरित करती है. अनुप्रिया का कहना है कि अक्सर लोग छोटी-छोटी कमियों को लेकर जिंदगीभर शिकायत करते रहते हैं, लेकिन सुनील का नजरिया बिल्कुल अलग है. वह अपनी हर सफलता और असफलता का श्रेय बजरंगबली को देते हैं और कभी मायूस नहीं होते.

अब ‘हनुमान अंश’ की यह कहानी सिर्फ सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों तक सीमित नहीं रही. इस फिल्म ने न सिर्फ एक छिपी हुई प्रतिभा को दुनिया के सामने लाया, बल्कि अब असल जिंदगी में भी उस कलाकार की दुनिया रोशन करने की एक खूबसूरत शुरुआत हो चुकी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

6 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

12 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

27 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

39 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

1 hour ago