देश

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: देश से मानसून की विदाई का समय आ चुका है और सुबह-शाम गुलाबी ठंड ने अहसास कराना शुरू कर दिया है. लेकिन जाते-जाते मानसून एक बार फिर भारी गदर मचाने की फिराक में है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले 8 घंटों के भीतर दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत देश के 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने वाला है.

देश में क्यों अचानक बिगड़ गया मौसम ?(Weather Update Today)

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वक्त एक साथ कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) एक्टिव हैं. ओडिशा के दक्षिणी तटीय इलाके और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के ऊपर भी ऐसा ही सिस्टम सक्रिय है. इन चार-चार तूफानी सिस्टम्स के एक साथ एक्टिव होने से देश के बड़े हिस्से में भारी बारिश और आंधी का महा-अलर्ट जारी हुआ है.

दिल्ली-एनसीआर और यूपी: 60 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज 8 अक्टूबर को आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा रह सकती है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा. वहीं, उत्तर प्रदेश के रायबरेली, गोरखपुर, गाजीपुर, आगरा, मेरठ, मथुरा और कानपुर में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. लखनऊ में पारा 31 डिग्री रहेगा.

बिहार और झारखंड: आंधी-पानी और बिजली गिरने का अलर्ट(Aaj ka Mausam)

बिहार के पटना, लखीसराय, मधुबनी, भागलपुर, बक्सर, गया, किशनगंज और दरभंगा में मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहेगा. वहीं, झारखंड के जमशेदपुर, देवघर, बोकारो, हजारीबाग और धनबाद में 60 किमी की स्पीड से तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है.

देश के प्रमुख शहरों का हाल:

शहर अधिकतम तापमान (8 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (8 अक्टूबर)
दिल्ली 33°C 23°C
मुंबई 37°C 27°C
चेन्नई 32°C 27°C
कोलकाता 32°C 23°C
लखनऊ 31°C 22°C
पटना 29°C 22°C
रांची 26°C 19°C
भोपाल 33°C 21°C
जयपुर 35°C 22°C
शिमला 22°C 13°C
नैनीताल 21°C 14°C

मध्य प्रदेश और राजस्थान: बदलेगा मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सिवनी, छतरपुर, शहडोल, दमोह, छिंदवाड़ा और जबलपुर में भीषण बारिश की चेतावनी है. भोपाल में पारा 33 डिग्री (Weather Update Today) रहेगा. दूसरी ओर, राजस्थान के जयपुर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा और अजमेर में 30 किमी की रफ्तार से चलने वाली आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में सफर करने वालों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है. हिमाचल के सोलन, शिमला और मंडी तथा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और पुंछ में 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश से लैंडस्लाइड का खतरा है.

वहीं(Weather Update Today) मनाली में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक गिर सकता है. वहीं, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, हावड़ा, मालदा और कोलकाता में 60 किमी की स्पीड से चलने वाली आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

अयोध्या में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी…! ढोंगी बाबा ने महिला को दिखाया मौत का खौफ, एंठ लिए 2.80 करोड़

Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…

1 minute ago

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…

20 minutes ago

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

31 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

48 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

58 minutes ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

1 hour ago