देश

Weather Update: उत्तर से पूरब तक कहर बनकर टूट रहा है पश्चिमी विक्षोभ

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है, उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बिजली गरजने के साथ बारिश जारी है तो वहीं कई इलाकों में आंधी तूफ़ान भी देखा जा रहा है. अगले चार से पांच दिनों के दौरान भी इन इलाकों के अलावा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह और पश्चिम, मध्य व दक्षिण भारत में गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है, वहीं पूर्वी भारत गर्मी और लू से झुलस रहा है.

आईएमडी ने बताया है कि पंजाब के ऊपर निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है. इसके प्रभाव से 13 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में, 16-17 मई को हिमाचल प्रदेश में और 14 मई को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं . इधर भारतीय मौसम विभाग (आईं एम डी) ने मंगलवार को बताया है कि सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर, हरियाणा, मेघालय, तेलंगाना में अलग अलग स्थानों पर 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार में हवाएं चली.

वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, तमिलनाडू में अलग अलग स्थानों पर हवा की रफ़्तार 30 से 60 किमी प्रति घंटे रही. पश्चिमी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, असम और मेघालय, त्रिपुरा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई. जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर ओले भी गिरे.

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम फोकण और गोवा में 13 और 4 मई को, मध्य महाराष्ट्र और मरातमाड़ा में 14-16 मई के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है जिनकी रफ़्तार बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12-13 मई को छत्तीसगढ़, 13 से 15 मई तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और 15-16 मई को मध्य प्रदेश, झारखंड में तेज हवाएं चलने और भारी बारिश के आसार है. पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 16 मई तक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में 15 मई तक गरज, बिजली और तेज हवाएं के साथ व्यापक रूप से भारी बारिश होने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ , पृथ्वी मंत्रालय के मौसम वैज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि प्रदेश में पिछले 1 पखवाड़े से अधिक समय से जारी मौसमी गतिविधियों में प्रभावी कमी के साथ ही तापमान में पिछले 48 घण्टों में बढ़ोत्तरी होगी . आगामी 4-5 दिन के दौरान 2-4°C की सम्भावित बढ़ोत्तरी है . प्रदेश के पूर्वी भाग में आज एवं कल उष्ण रात्रि (WARM NIGHT) रहेगी, जबकि 14 मई से 15 मई तक पूर्वांचल एवं तराई इलाकों में कहीं-कहीं उष्ण लहर/लू चलने के प्रबल आसार है . 16 मई से तराई क्षेत्र में सम्भावित वर्षा के कारण लू की परिस्थितियां शिथिल होने की संभावना है.

सैकड़ों लोग बेघर, राहत शिविरों में ली शरण

रविवार और सोमवार को भारत के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में तूफान ने भारी तबाही मचाई है. तेज हवा और बारिश के साथ आए तूफान ने राज्यभर में 1,800 से अधिक घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और लगभग एक हजार लोगों को विस्थापित कर दिया. भारतीय मौसम विभाग के अगरतला केंद्र ने त्रिपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले चार दिनों तक भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है.

राज्य अपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के मुताबिक तूफ़ान से पश्चिम त्रिपुरा जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा. प्रभावित लोगों को आश्रय देने के लिए जिला प्रशासन ने चार राहत शिविर स्थापित किए हैं. सबसे बड़ा राहत शिविर अखिलाचेरा में बनाया गया है, जहां 153 परिवारों के 455 लोगों ने शरण ले रखी है.

-भारत एक्सप्रेस 

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

‘कहां जाएं हम?’ ममता बनर्जी की पार्टी के नाम और सिंबल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, EC को तय समय सीमा में फैसले का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को टीएमसी…

6 minutes ago

Setu Bandhasana: आपने किया कभी ये आसन? इससे मन शांत और रीढ़ होती है मजबूत, जानें इसे करने का सही तरीका

Setu Bandhasana Bridge Pose benefits: सेतुबंधासन मानसिक तनाव को कम कर रीढ़ की हड्डी और…

10 minutes ago

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीबीआई और बरी आरोपियों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में 22 आरोपियों को बरी…

13 minutes ago

कब्जा करने वालों की खैर नहीं! जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिए दो टूक निर्देश, बोले- संवेदनशीलता से हो हर समस्या का समाधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए…

23 minutes ago

रांची में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अपमान, भड़की भाजपा तो कांग्रेस ने बताया कर्मों का फल

रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले…

32 minutes ago

2000 रुपये से ऊपर के UPI पेमेंट पर चार्ज का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फिलहाल नई व्यवस्था पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने ₹2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतानों पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR)…

35 minutes ago