देश

पहली बैठक में CM शुभेंदु का ‘मास्टरस्ट्रोक’: BSF के जरिए घुसपैठ पर प्रहार, बंगालियों को मिला आयुष्मान; वादे के दनादन किए 6 फैसले

Suvendu Adhikari West Bengal Cabinet Decisions: पश्चिम बंगाल में 15 साल के टीएमसी (TMC) शासन का अंत कर सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई ‘डबल इंजन’ सरकार एक्शन मोड में आ गई है. मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही शुभेंदु अधिकारी ने हावड़ा स्थित राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ (Nabanna) में अपनी पहली कैबिनेट बैठक की. इस हाई-लेवल मीटिंग में चुनाव के दौरान किए गए वादों को जमीन पर उतारते हुए 6 बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं.

दनादन लिए गए 6 बड़े फैसले (Suvendu Adhikari Cabinet Decisions)

सबसे बड़ा प्रहार बांग्लादेशी घुसपैठ पर किया गया है, वहीं राज्य के लोगों के लिए स्वास्थ्य और रोजगार के मोर्चे पर भी तिजोरी खोल दी गई है. आइए विस्तार से जानें शुभेंदु सरकार की पहली कैबिनेट के वो फैसले, जो बंगाल की सियासत और व्यवस्था की पूरी तस्वीर बदलने वाले हैं.

1. घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

बंगाल में अवैध घुसपैठ दशकों से एक नासूर रहा है. इसे जड़ से खत्म करने के लिए शुभेंदु सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट में सबसे बड़ा फैसला लिया है. भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी (Fencing) को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) को जमीन सौंपने की प्रक्रिया सोमवार से ही शुरू कर दी है.

मुख्यमंत्री ने सख्त अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यह जमीन हस्तांतरण (Land Transfer) अगले 45 दिनों के भीतर गृह मंत्रालय (MHA) को कर दिया जाएगा, ताकि बाड़बंदी का काम पूरा कर घुसपैठ पर पूरी तरह लगाम कसी जा सके.

2. बंगालियों के लिए ‘आयुष्मान’ की बहार

ममता बनर्जी की पूर्ववर्ती सरकार का केंद्र के साथ टकराव जगजाहिर था, जिसके कारण बंगाल की जनता ‘आयुष्मान भारत योजना’ के लाभ से वंचित थी. नई सरकार ने इस रोक को हटाते हुए राज्य में आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को तत्काल प्रभाव से लागू करने का ऐलान किया है. अब बंगाल के लोगों को भी देश के बाकी नागरिकों की तरह 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.

3. शिक्षक भर्ती में 5 साल की छूट

रोजगार के मुद्दे पर युवाओं को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने स्कूल शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन करने वालों की आयु सीमा में 5 साल की बढ़ोतरी कर दी है. चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के युवाओं से इसका वादा किया था, जिसे पहली ही बैठक में पूरा कर दिया गया.

4. बंगाल में लागू हुई ‘भारतीय न्याय संहिता’

शुभेंदु अधिकारी ने पिछली सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में अब तक ‘भारतीय न्याय संहिता’ (BNS) को लागू न करना सीधे तौर पर संविधान का उल्लंघन था. अब बंगाल में भी पूरे देश की तरह पुराने आपराधिक कानूनों की जगह BNS लागू होगी, जिससे न्याय प्रणाली में तेजी और पारदर्शिता आएगी.

5. जनगणना पर लगी रोक हटी

पूर्व सरकार ने जून 2025 में गृह मंत्रालय द्वारा जारी उस सर्कुलर पर रोक लगा दी थी, जो देशव्यापी जनगणना (Census) से संबंधित था. नई कैबिनेट ने इस रोक को हटा लिया है और अब बंगाल में भी केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार जनगणना का काम सुचारू रूप से हो सकेगा.

6. राजनीतिक हिंसा के 321 पीड़ितों को न्याय

बंगाल के खूनी चुनावी इतिहास और राजनीतिक हिंसा पर भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राजनीतिक संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले 321 कार्यकर्ताओं के मामलों की फाइलें फिर से खुल सकती हैं. अगर पीड़ित परिवार कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं, तो राज्य सरकार इन हत्याओं की निष्पक्ष जांच शुरू करेगी.

ये भी पढ़ें: 19 हजार लोगों को VIP सिक्योरिटी, जनता की जान की कीमत पर वीआईपी सुरक्षा क्यों? पढ़ें विनीत नारायण का लेख

वादे के मुताबिक काम शुरू (Suvendu Adhikari First Cabinet Meeting)

पुलिस महानिदेशक (DGP), मुख्य सचिव और कोलकाता पुलिस कमिश्नर के साथ हुई इस उच्च स्तरीय बैठक के जरिए शुभेंदु अधिकारी ने यह साफ संदेश दे दिया है कि बंगाल में अब ‘डबल इंजन’ की सरकार सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर काम करेगी. कुल मिलाकर एक बात साफ है कि BJP के वादे के मुताबिक सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पहली बैठक में काम करना शुरू कर दिया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

4 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

13 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

18 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

32 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

36 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

58 minutes ago