देश

बंगाल चुनाव : हेलीपैड पर उमड़ी भारी भीड़, पीएम बोले- यह अद्भुत दृश्य

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर वहां के लोगों के उत्साह की झलक दिखाई. उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद बंगाल में लोगों का जोश चरम पर है. प्रधानमंत्री ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, “दोपहर होने वाली है, तेज धूप है, लेकिन पश्चिम बंगाल का उत्साह सबसे ऊपर है.” उन्होंने कमल के प्रतीक का जिक्र करते हुए पूरे राज्य में समर्थन का संकेत भी दिया.

प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश में कहा, “मेरे प्यारे देशवासियों, आप मेरे पीछे देख सकते हैं कि बंगाल का मिजाज क्या है. अभी करीब 11 से 11:30 बजे का समय है और यह आज के दिन की मेरी पहली सभा है.”

उन्होंने आगे बताया कि सभा स्थल पर पहुंचने से पहले ही हेलीपैड पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे. यहां जवान, नौजवान, माताएं और बहनें बड़ी संख्या में मौजूद हैं. यह दृश्य बेहद अद्भुत है.

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब आगे सार्वजनिक सभा में जाना है, जहां लोग उनका इंतजार कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री का यह संदेश ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम बंगाल में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं.

राज्य में इस बार दो चरणों में होगा मतदान

बता दें कि इस बार राज्य में मतदान दो चरणों में कराया जाएगा, जो पिछली बार के मुकाबले काफी कम है. चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा, जिसमें 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वहीं दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जिसमें बाकी 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. मतगणना 4 मई को होगी, जिसके बाद नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी. राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों पर इस बार चुनाव हो रहे हैं.

खास बात यह है कि इस बार चुनाव सिर्फ दो चरणों में संपन्न होंगे, जबकि 2021 के विधानसभा चुनाव 8 चरणों में कराए गए थे. इससे चुनाव प्रक्रिया को अधिक तेज और व्यवस्थित बनाने की कोशिश मानी जा रही है.

यह भी पढ़े: महात्मा फुले की 200वीं जयंती: पीएम मोदी ने किया दो वर्षीय देशव्यापी समारोहों का शिलान्यास; बोले- ‘करोड़ों भारतीयों के प्रेरणापुंज हैं ज्योतिबा’

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

59 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

1 hour ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

1 hour ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

2 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

2 hours ago