देश

क्या है BRICS 2026 लोगो का असली रहस्य? डिकोड हुईं 5 पंखुड़ियां

BRICS 2026 Logo Meaning: भारत की मेजबानी में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पूरे शबाब पर है. दुनिया भर के बड़े नेता मेज पर बैठकर वैश्विक शासन, आर्थिक सुधार और बहुपक्षीय साझेदारी की रणनीति तय कर रहे हैं. हर मंच, हर स्क्रीन और हर आधिकारिक दस्तावेज पर एक प्रतीक यानी BRICS INDIA 2026 का आधिकारिक लोगो चमक रहा है.

पहली नजर में यह केवल एक आकर्षक ग्राफिक लग सकता है, लेकिन बारीकी से देखने पर समझ आता है कि यह महज कोई डिजाइन नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सांस्कृतिक पहचान और समकालीन वैश्विक कूटनीति का बेहद सधा हुआ खाका है.

कमल की आकृति में समाया बहुध्रुवीय संतुलन (Delhi BRICS Summit 2026)

लोगो की पूरी रूपरेखा भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल के खिलते हुए स्वरूप में ढाली गई है. कीचड़ में खिलकर भी पवित्र रहने वाला कमल भारतीय परंपरा में शुचिता, ज्ञान और दृढ़ता का प्रतीक है. वैश्विक उथल-पुथल और आर्थिक अनिश्चितता के दौर में यह खिलता हुआ स्वरूप दर्शाता है कि तमाम मतभेदों और चुनौतियों के बीच भी ब्रिक्स देश एक नई वैश्विक व्यवस्था को आकार देने के लिए खिल रहे हैं.

बीच में विश्व शांति का ‘नमस्ते’ (BRICS Summit Logo Diplomacy)

लोगो के ठीक बीच में ध्यान से देखें तो नारंगी/केसरिया रंग की दो पंखुड़ियां आपस में जुड़कर हाथ जोड़ने की पारंपरिक ‘नमस्ते’ की मुद्रा बनाती हैं. यह केंद्रीय नमस्ते भारत (India) का प्रतीक है. नीचे लिखे ‘BRICS’ शब्द में भी ‘I’ अक्षर को इसी रंग में रखा गया है.

भारतीय चिंतन में नमस्ते केवल अभिवादन नहीं, बल्कि सामने वाले की आत्मा और अस्तित्व का सम्मान है. यह दर्शाता है कि भारत वैश्विक मंच पर शक्ति के प्रदर्शन से नहीं, बल्कि परस्पर सम्मान, संवाद और आत्मीयता से दुनिया को जोड़ना चाहता है.

पंखुड़ियों के 5 रंग का अर्थ (BRICS Summit Logo Meening)

कमल की पांचों पंखुड़ियों में मूल ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय ध्वजों के रंगों को पिरोया गया है, जो नीचे लिखे ‘BRICS’ के अक्षरों से हूबहू मेल खाते हैं.

बाईं ओर गहरी नीली पंखुड़ी (रूस – ‘R’): रूसी तिरंगे का नीला रंग कूटनीतिक स्थिरता, सामरिक गहराई, बौद्धिक क्षमता और अटूट भरोसे को रेखांकित करता है.

भीतरी पीली पंखुड़ी (ब्राजील व दक्षिण अफ्रीका – ‘S’): ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के ध्वज का स्वर्णिम पीला रंग प्राकृतिक संपदा, सौर ऊर्जा, आर्थिक गतिशीलता और सामूहिक समृद्धि की आशा का प्रतीक है.

मध्य की केसरिया पंखुड़ी (भारत – ‘I’): साहस, त्याग, भारतीय नेतृत्व और सबको साथ लेकर चलने वाले समावेशी वैश्विक दृष्टिकोण को प्रकट करती है.

भीतरी हरी पंखुड़ी (ब्राजील – ‘B’ व दक्षिण अफ्रीका): ब्राजील के हरे मैदानों और अफ्रीकी हरियाली का प्रतिनिधित्व करती यह पंखुड़ी सतत विकास, कृषि सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन का संदेश देती है.

दाईं ओर चटख लाल पंखुड़ी (चीन – ‘C’): चीन के राष्ट्रीय ध्वज का गहरा लाल रंग असीम ऊर्जा, औद्योगिक क्षमता, विनिर्माण शक्ति और आधुनिक वैश्विक व्यापार की गतिशीलता को दिखाता है.

ब्रिक्स के तीन मजबूत स्तंभों की छाया (BRICS Summit Logo International Relations)

यह लोगो ब्रिक्स के बुनियादी सिद्धांतों को दृश्य रूप में ढालता है. दोनों तरफ संतुलित और एक समान फैली पंखुड़ियां विश्व में शक्ति के संतुलन और निष्पक्ष बहुध्रुवीय व्यवस्था को दर्शाती हैं. खिलती हुई आकृति आर्थिक विकास की निरंतर यात्रा और साझा वित्तीय लक्ष्यों को जाहिर करती है. केंद्र में स्थित ‘नमस्ते’ सरकारों से परे आम नागरिकों, संस्कृतियों और समाजों के आपसी आत्मीय मिलन का अहसास कराता है.

दिल्ली समिट में जब वैश्विक नेता बंद कमरों में नीतियां बना रहे हैं, तब उनके पीछे दीवार पर लगा यह लोगो खामोशी से पूरी दुनिया को यही संदेश दे रहा है कि भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स का लक्ष्य प्रभुत्व जमाना नहीं, बल्कि विविधता का सम्मान करते हुए साझा विकास की नई राह खोलना है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

22 minutes ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

48 minutes ago

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

1 hour ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

2 hours ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

2 hours ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रही है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

2 hours ago