देश

टैरिफ ( Tariff ) क्या होता है, इसका बाजारों पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. इससे भारत पर कुल टैरिफ 50 फीसदी हो गया है. इससे भारत के उत्पाद अमेरिकी बाजार में महंगे हो जाएंगे. ज्यादा कीमत के कारण अमेरिका में भारत निर्मित सामान की डिमांड एंड सप्लाई भी घटने सकती है. इस बीच आइए जानते हैं कि ये टैरिफ क्या होता है और इसका बाजारों पर क्या असर पड़ता है.

क्या होता है टैरिफ?

टैरिफ किसी सरकार द्वारा लगाया जाने वाला वो शुल्क है जो किसी अन्य देश के निर्मित उत्पादों के आयात पर लगता है. आसान भाषा में समझे तो जब एक देश किसी दूसरे देश से कोई सामान खरीदता है जैसे तेल, मशीन, या मोबाइल तो सरकार उस पर एक निर्धारित टैक्स लगाती है, जिसे टैरिफ कहा जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य देश की अपनी कंपनियों को नुकसान न हो, घरेलू उद्योगों की रक्षा हो सके, सरकारी राजस्व बढ़ावा और व्यापार को नियंत्रित करना हैं.

उदाहरण के तौर पर, अगर किसी समान की कीमत 100 रु. है औऱ उस पर 50 फीसदी टैरिफ लगा है तो उसकी कुल कीमत 150 रु. हो जाएगी.

टैरिफ के प्रकार

इम्पोर्ट टैरिफ

किसी देश में विदेश से सामान या सेवाओं की जब खरिदारी की जाती है तो उस पर देश की सरकार एक विशेष शुल्क लगाती है जिसका उद्देश्य घरेलू उत्पादकों को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाया जा सके और घरेलू कंपनियों को बढ़ावा मिल सके.

एक्सपोर्ट टैरिफ

यह टैरिफ सरकार द्वारा उत्पादों या सेवाओं के निर्यात पर लगाया जाता है जो सामान भेजने वाले निर्यातकों को देना पड़ता है. एक्सपोर्ट टैरिफ मुख्य रूप से उन वस्तुओं पर लगाया जाता है, जो देश के लिए आर्थिक रूप से महत्त्वपूर्ण होती हैं जैसे की खाद्दान एवं खनिज पदार्थ. ये शुल्क घरेलू आपूर्ति को बनाए रखने के लिए ली जाती है.

प्रोटेक्टिव टैरिफ

ये शुल्क विदेशी उत्पाद को खरीदने वाले आयातक को देना होता है. हालांकी इसका असर देश के उपभोक्ताओं पर होता है क्योंकी इससे सामान उनके लिए महंगे हो जाते है. हालांकी प्रोटेक्टिव टैरिफ घरेलू वस्तुओं की कीमत के मुकाबले आयायित वस्तुओं की कीमत को बढ़ा देता है जिससे उपभोक्ता स्थानीय उत्पादकों से खरीदने के लिए प्रोत्साहित होते है.

ये भी पढ़े: Trump Tariffs India ⊕ ट्रम्प की हेकड़ी: अमेरिकी राष्ट्रपति ने अब कहा- मेरी भारत से बात तब होगी, जब टैरिफ पर मसला सुलझेगा; नेतन्याहू बोले- द्विपक्षीय बातचीत हो

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts