India US Trade War: अमेरिका के द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को लेकर अब भारत ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने तीन अधिकारियों के हवाले ये एक रिपोर्ट जारी किया है. जिसके अनुसार भारत ने अमेरिका से खरीदे जाने वाले हथियारों और एयरक्राफ्ट के सौदे को रद्द कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर लगाये भारी भरकम टैरिफ के बाद भारत की ओर से ये बड़ा पलटवार माना जा रहा है. हालांकि रक्षा मंत्रालय ने इसको सिरे से नकार दिया है. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि अभी भारत सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हथियारों का सौदा करने के लिए आने वाले हफ्तों में अमेरिका जाने वाले थे. इस सौदे में भारत अमेरिका से जनरल डायनमिक्स के स्ट्राइकर कॉम्बैक्ट व्हीकल, एंटी-टैंक मिसाइल जेवलिन और इंडियन नेवी के लिए 6 बोइंग P81 टोही विमान खरीदने वाले थे. यह सौदा कुल 3.6 बिलियन डॉलर का होने वाला था, लेकिन भारत पर अमेरिका के द्वारा लगाये गए 50% टैरिफ को देखते हुए इस सौदे को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. वहीं बताया गया है कि राजनाथ सिंह का अमेरिका दौरा भी रद्द कर दिया गया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के खिलाफ लगातार कड़ा रुख अपनाये हुए हैं. उन्होंने बुधवार 6 अगस्त को भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले से ही 25% टैरिफ लगा दिया था. अब भारत पर लगने वाला कुल टैरिफ अब 50% हो गया. यह अमेरिका के किसी भी व्यापारिक साझेदार पर लगाये गए सबसे ज्यादा टैरिफ में से एक है.
ये भी पढ़ें- इन दो दबंग नेताओं से टेंशन में पाकिस्तान, बन चुके हैं दबंग शासन के सिंबल
भारतीय रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, भारत अभी तक स्ट्राइकर को खरीदने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है और ना ही जैवलिन मिसाइल खरीद को लेकर अमेरिकी सरकार ने कोई प्रस्ताव दिया है.
बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारतीय सामानों पर लगाये गए 50% टैरिफ को लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया है. भारत का कहना है कि अनुचित ढंग से भारत को निशाना बना रहे हैं.
– भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…