देश

WhatsApp और Apple यूजर्स हो जाएं सावधान, मिला खतरनाक सिक्योरिटी बग, बचने के लिए तुरंत करें ये काम

आजकल WhatsApp ऐप का उपयोग लगभग सभी लोग करते हैं और Apple फोन के यूजर्स भी कम नहीं हैं. भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इसका उपयोग बड़े स्तर पर किया जाता है. अब एक बड़ा अपडेट आया है. WhatsApp और Apple दोनों कंपनियों ने एक महत्वपूर्ण सुरक्षा अपडेट जारी किया है.

अपडेट जारी करते हुए दोनों कंपनियों ने बताया कि एक Zero-Click Vulnerability पाई गई है जिससे हैकर्स बिना किसी बग के माध्यम से यूजर्स के डिवाइस तक पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं. लेकिन अब दोनों कंपनियों ने समय रहते इस समस्या को ठीक कर लिया है.

WhatsApp में CVE-2025-43300 बग

WhatsApp की बात करें तो कंपनी ने सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी कर बताया है कि CVE-2025-43300 गिने-चुने यूजर्स पर हुए हमले में इसका उपयोग किया गया था. कंपनी ने अपनी सिक्योरिटी एडवाइजरी में बताया कि यह बग WhatsApp Business iOS (v2.25.21.78 से पहले), WhatsApp iOS (v2.25.21.73 से पहले) और WhatsApp Mac (v2.25.21.78 से पहले) वर्जन में था.

WhatsApp को संचालित करने वाली कंपनी Meta ने बताया कि CVE-2025-43300 बग को हाल ही में कुछ हफ्ते पहले ही ठीक कर दिया गया था और करीब 200 यूजर्स को इसकी सूचना भी भेज दी गई है.

Apple के फोन में CVE-2025-55177 बग

अब बात Apple की करें तो इस कंपनी ने भी WhatsApp की तरह बग को फिक्स होने की सूचना दी है.

बग का पता कैसे चला?

Amnesty International के सिक्योरिटी एक्सपर्ट Donncha O Cearbhaill ने X पर बताया कि ये एक बहुत ही एडवांस्ड जासूसी हमला था. जांच में पता चला कि पिछले 3 महीने में iPhone और Android यूजर्स को निशाना बनाया गया खासकर वो लोग जो समाजसेवा से जुड़े हैं.

Zero-Click अटैक क्यों खतरनाक है?

इसमें आपको कोई लिंक क्लिक करने या फाइल खोलने की जरूरत नहीं होती है. हैकर सीधे आपके फोन में घुस सकता है और आपकी जानकारी चुरा सकता है. आप कुछ कर भी नहीं सकते क्योंकि आपको पता ही नहीं चलता कि अटैक हुआ है.

इसे भी पढ़ें-चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी- दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेंगे

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

अपने WhatsApp और फोन को तुरंत लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें. अनजान लिंक या फाइल्स को खोलने से बचें और सिक्योरिटी अपडेट्स समय-समय पर इंस्टॉल करते रहें. इसके अलावा आपके फोन में जितने भी ऐप्स हैं उन्हें हमेशा अपडेटेड करते रहें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago