देश

जब Devendra Fadnavis ने भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय से कहा था, ‘मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं’

खुद को महाराष्ट्र का आधुनिक अभिमन्यु बताने वाले देवेंद्र फडणवीस की आज ताजपोशी होने जा रही है. सियासी हलकों से लेकर हर गली में ‘समंदर’ के लौट आने की चर्चा हो रही है. इन चर्चाओं के बीच हम आपको उनकी उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन्होंने 7 अगस्त 2024 को भारत एक्सप्रेस के ऊर्जा समिट में सीएमडी उपेन्द्र राय के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कही थीं. उन्होंने इस दौरान अपने राजनीतिक जीवन से जुड़े सवालों का बेबाकी से ना सिर्फ जवाब दिया था, बल्कि विरोधियों पर जमकर निशाना भी साधा था.

‘मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं’

इंटरव्यू में देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि “एक बहुत सोची समझी रणनीति के तहत चाहे वो शिवसेना (यूबीटी) हो, चाहे वो कांग्रेस हो, चाहे वो शरद पवार जी की पार्टी हो, ये सारे लगातार मुझ पर हमला बोलते हैं. मतलब इतना कोऑर्डिनेटेड एफर्ट है कि मैंने उद्धव जी के ऊपर कोई बात कही तो उद्धव जी की सेना के (X/Twitter) हैंडल से कम, लेकिन मेरे ऊपर सबसे ज्यादा हमला किया कांग्रेस के हैंडल ने. तो इतना कोऑर्डिनेटेड हमला ये चल रहा है. ये लोग समझ रहे कि मैं अभिमन्यु हूं, चक्रव्यूह से बाहर नहीं आ सकता. इनको पता नहीं है, मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं, चक्रव्यूह तोड़ना भी जानता हूं.”

गठबंधन और समझौते करने पड़ते हैं

भष्ट्राचार का कोई आरोप नहीं लगने को लेकर फडणवीस ने कहा था कि मैं हमेशा ये कहता हूं कि मैं दुनिया का सबसे ईमानदार आदमी हूं, ऐसा मैंने कभी दावा नहीं किया है. क्योंकि राजनीति में हम लोग जब काम करते हैं तो कई बार हमको ऐसे गठबंधन करने पड़ते हैं, ऐसे समझौते करने पड़ते हैं कि जो शायद हमारी मूल भूमिका के खिलाफ होते है.

पहले देश, फिर पार्टी और अंत में मैं

उन्होंने इसी इंटरव्यू में कहा था, ‘‘हमने भी कई बार इस प्रकार के गठबंधन किए, इस प्रकार के लोगों के साथ हम जुड़े पर ये सारी चीजें करते हुए एक बात मन में पक्की थी कि भाई इस समय की राजनीतिक आवश्यकता के कारण अपन ये चीजें कर रहे हैं, ये अपनी मूल भूमिका नहीं है. अपनी मूल भूमिका यही है, जो हमारी पार्टी ने विचार दिया है कि पहले देश फिर पार्टी और अंत में मैं, ये जो विचार पार्टी ने दिया इस विचार के लिए हमको काम करना है.’’

इसलिए मुझ पर किया जाता है हमला

खुद पर विपक्षी नेताओं द्वारा लगातार हमला किए जाने को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि देखिए, हमारी जो विरोधी पार्टियां हैं, इनको ये पता है कि इस सरकार की और अपोजिशन की या उनके अपोजिशन की ताकत, ये बीजेपी है. तो भारतीय जनता पार्टी पर हमला करें तो ही हम लोग नरेटिव तैयार कर सकते हैं और भारतीय जनता पार्टी की जब बात आती है तो सहजता के साथ उनको ये पता है कि चूंकि पार्टी को देवेंद्र फडणवीस लीड कर रहे हैं तो इनके ऊपर हमला करना चाहिए.

कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं किया

देवेंद्र फडणवीस ने अंत में कहा था, “इसलिए एक प्रकार से उस समय की आवश्यकता के अनुसार मैंने कई समझौते किए होंगे, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में जिस प्रकार से जीना चाहिए, उसमें मैंने कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं किया और अनावश्यक केवल खुद के लिए, अपने परिवार के लिए या अपनों के लिए मैंने कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं किया है.”

यहां देखें पूरा इंटरव्यू:

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

29 minutes ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

2 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

2 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

2 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

2 hours ago