देश

कौन है आकाश भाटी? तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव मामले में लिया नया नाम, बताया- वो फ्लैट पर आता-जाता था

Who Is Akash Bhati: जिस कथित गर्लफ्रैंड को लेकर तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से हाथ धोना पड़ा, अब उसी अनुष्का यादव ने एक बेटी को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि इस बेटी के पिता तेज प्रताप यादव हैं. जिसपर तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अनुष्का यादव से उनका कोई संबंध नहीं है.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनका ना तो कभी किसी अनुष्का यादव नाम की महिला से कोई संबंध है और ना ही उनकी कोई बेटी है.

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव से किसी भी तरह के संबंध के दावों को ना सिर्फ नकारा है, बल्कि इस कहानी को नया मोड़ भी दे दिया. उन्होंने अपने और अनुष्का यादव के बीच आकाश भाटी नाम के किसी व्यक्ति का नाम लेते हुए दावा किया कि वो ही इस बच्ची के पिता हैं. तेज प्रताप ने कहा कि आकाश भाटी या आकाश गुर्जर कौन है और इस महिला से उसका क्या संबंध है इसकी जांच होनी चाहिये.

आखिर कौन है आकाश भाटी?

इस सवाल का जवाब खुद तेज प्रताप यादव ने दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज प्रताप यादव ने कहा कि आकाश भाटी गोला रोड में रहते हैं और वो अनुष्का से जुड़े हुए हैं. इसका जवाब वो ही बेहतर तरीके से दे सकते हैं. तेज प्रताप ने ये भी दावा किया कि आकाश भाटी अनुष्का के फ्लैट पर जाते रहते थे. उन्होंने इस मामले को खुद के खिलाफ रची गई साजिश बताया और कहा कि जयचंद उन्हें इस मामले में फंसाना चाहते हैं.

तेज प्रताप ने जयचंदों का किया खुलासा

तेज प्रताप यादव ने राजद के मुकेश रौशन, सुनील सिंह, संजय यादव, शक्ति सिंह यादव और रमीज को जयचंद बताया. उन्होंने सुनील सिंह पर हमला करते हुए कहा,

सुनील सिंह पहले मेरे मामा के चेला थे. उनके आगे पीछे घूमते थे. उनकी कोई औकात नहीं है कि मेरे सामने खड़ा हो जाएं. वो मेरे पिताजी के रहमो करम पर जिंदा हैं. अगर वो नहीं सुधरे तो सुधार दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- नरवणे की किताब पर बवाल! ऐसा पहली बार नहीं हुआ, पहले भी जनरल की कलम और सरकार के बीच हो चुकी है जंग

तेज प्रताप यादव ने कहा कि ये सभी जयचंद उनकी संपत्ति हड़पने के लिए साजिश रच रहे हैं. मैं इनके खिलाफ कोर्ट जाऊंगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

59 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago