महाराष्ट्र में हाल ही में हुए निगम और नगर परिषद चुनावों के बाद जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों में बीजेपी की भारी जीत हुई है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने एक बार फिर भाजपा और महायुति को आशीर्वाद दिया है.
महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत सिमित के नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्विट कर लिखा, “एक बार फिर, महाराष्ट्र ने भाजपा और महायुति को आशीर्वाद दिया! नगर निगम और नगर परिषद चुनावों में भाजपा और महायुति की शानदार जीत के बाद, महाराष्ट्र की जनता ने जिला परिषद चुनावों में हमें सशक्त जनादेश दिया है. यह स्पष्ट है कि ग्रामीण और शहरी महाराष्ट्र में, राज्य की जनता सुशासन और एक ऐसे गठबंधन को चाहती है जो राज्य की गौरवशाली संस्कृति की भावना के अनुरूप कार्य करे. मैं महाराष्ट्र के अपने सभी बहनों और भाइयों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.”
पीएम ने आगे कहा कि, “महायुति के प्रत्येक कार्यकर्ता को मेरी हार्दिक बधाई, जिन्होंने अथक परिश्रम करते हुए महाराष्ट्र सरकार के ठोस कार्य-प्रणाली और एनडीए के सुशासन के दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया”.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में भाजपा और महायुति ने बड़ी जीत हासिल की है. ग्रामीण महाराष्ट्र ने भाजपा और महायुति पर विश्वास दर्शाया है. इस जीत के लिए जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं.
उन्होंने कहा कि नगरपालिका, महानगरपालिका और जिला परिषद चुनावों में ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने हमारे काम पर दृढ़ विश्वास जताया है. विपक्ष में लड़ने की इच्छाशक्ति ही नहीं बची है. विपक्ष केवल मीडिया में दिखाई देता है, जनता के बीच नहीं.
ये भी पढ़ें: भारत-सेशेल्स के बीच ‘SESEL’ युग की शुरुआत! पीएम मोदी ने किया 175 मिलियन डॉलर के स्पेशल पैकेज का ऐलान
देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि आज महाराष्ट्र में जिला पंचायत के चुनाव हुए. 12 जिला पंचायतों के चुनावों में 12 जगह महायुति को सत्ता मिली और फिर एक बार भाजपा ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरी. सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिली हैं. पंचायत समिति में भी भाजपा वापस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है. 2017 में जहां हमें 284 सीटें मिली थीं, वहीं इस बार 410 सीटें मिली हैं और कुल तहसील पंचायत समिति में 125 में से तकरीबन 105 जगह पर महायुति के सभापित बनेंगे. हमें पूर्ण बहुमत मिला है. इस प्रकार महाराष्ट्र के ग्रामीण हिस्सों में लोगों ने महायुति पर पूर्ण विश्वास जताया है. मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं.
-भारत एक्सप्रेस
कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…
Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…