देश

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next Bihar DGP: पटना/आशुतोष कुमार: बिहार के पुलिस महकमे में इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यही चर्चा में है कि राज्य का अगला पुलिस महानिदेशक (DGP) कौन होगा? वर्तमान डीजीपी विनय कुमार 15 सितंबर से 5 अक्टूबर तक यानी 21 दिनों की छुट्टी पर हैं. उनकी गैरमौजूदगी में होम गार्ड की डीजी प्रीता वर्मा को फिलहाल तत्काल प्रभार सौंपा गया है.

हालांकि, आगामी 6 अक्टूबर को छुट्टी से लौटने के बाद विनय कुमार बतौर डीजीपी कार्यभार संभालेंगे या नहीं, इसे लेकर अटकलों का दौर जारी है, क्योंकि उनका कार्यकाल 12 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है.

डीजीपी पद के प्रमुख दावेदार (Bihar DGP Race)

सामान्य प्रक्रिया के तहत किसी भी डीजीपी का कार्यकाल खत्म होने से तीन महीने पहले नए चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. नियमों के मुताबिक, डीजीपी पद के लिए उन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर विचार होता है जो डीजी या एडीजी रैंक के हों, जिनकी सेवा के लगभग 30 वर्ष पूरे हो चुके हों और जिनकी सेवानिवृत्ति में कम से कम 6 महीने की सेवा बाकी हो.

रेस में शामिल प्रमुख 10 IPS (Bihar DGP List For Race)

  1. प्रीता वर्मा (1991 बैच – सेवानिवृत्ति: 30 जून 2028)
  2. भृगु श्रीनिवासन (1992 बैच – सेवानिवृत्ति: 31 अगस्त 2027)
  3. जितेंद्र सिंह गंगवार (1993 बैच – सेवानिवृत्ति: 31 अगस्त 2027)
  4. सुनील कुमार झा (1993 बैच – सेवानिवृत्ति: 30 जनवरी 2027)
  5. अरविंद कुमार (1993 बैच – सेवानिवृत्ति: 31 अक्टूबर 2026)
  6. जितेंद्र कुमार (1993 बैच – सेवानिवृत्ति: 31 मार्च 2030)
  7. कुंदन कृष्णन (1994 बैच – सेवानिवृत्ति: 31 मार्च 2029)
  8. परेश सक्सेना (1994 बैच – सेवानिवृत्ति: 31 दिसंबर 2026)
  9. निर्मल कुमार आजाद (1994 बैच – सेवानिवृत्ति: 31 दिसंबर 2027)
  10. 1994 बैच के आईपीएस अमित कुमार वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एसपीजी में सेवाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पुजारी के खून से लाल हुआ लालपुर, मंदिर के अंदर ईंटों से कुचलकर हत्या; एटा के गब्बर ने क्यों किया कत्ल?

राजनीतिक बयानबाजी और विपक्ष के सवाल (Opposition On Bihar DGP Race)

इस प्रशासनिक घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति को भी गरमा दिया है. विपक्षी दलों का मानना है कि अचानक छुट्टी पर जाने के पीछे सरकार की अपनी पसंद का डीजीपी नियुक्त करने की रणनीति हो सकती है. हालांकि, सत्ता पक्ष ने इन तमाम अटकलों और कयासों को पूरी तरह खारिज किया है. अंतिम निर्णय यूपीएससी के पैनल और मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर ही लिया जाना है, जिससे यह साफ है कि आने वाले कुछ दिनों में बिहार पुलिस के शीर्ष नेतृत्व को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

12 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

38 minutes ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

47 minutes ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

1 hour ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

1 hour ago