राज्यसभा में 15 मिनट ब्रेक क्यों?
Parliament Winter Session: संसद में इन दिनों शीतकालीन सत्र चल रहा है. रोजाना ही किसी न किसी मुद्दे को लेकर बहस हो रही है और मीडिया में सुर्खियां बन रही हैं. हालांकि, 12 दिसंबर दिन शुक्रवार को एक ऐसा मौका आया जब बिना किसी हंगामे के सभा को 15 मिनट के लिए स्थगित (Rajya Sabha adjournment) कर दिया. सबसे खास बात यह कि सभापति सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने विपक्ष के तर्क को एक बार में स्वीकार किया जो सभा में किसी भी कैबिनेट मंत्री के न होने को लेकर था. अब सवाल उठता है कि आखिर सभी मंत्री कहां थे?
शुक्रवार को राज्यसभा (Rajya Sabha News) में एक अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब सदन में एक भी कैबिनेट मंत्री मौजूद नहीं था. विपक्ष ने नियमों का हवाला देते हुए सदन की कार्यवाही स्थगित करने की मांग की. विपक्ष का कहना था कि कैबिनेट मिनिस्टर की अनुपस्थिति में सदन की कार्रवाई नहीं चलायी जा सकती.
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सभापति से कहा कि सत्ता पक्ष की अग्रिम पंक्ति की सीटें खाली हैं और सदन में कोई भी कैबिनेट मिनिस्टर मौजूद नहीं है. उन्होंने सभापति से कहा कि सदन में यदि एक भी कैबिनेट मिनिस्टर न हो तो ऐसे में सदन की कार्यवाही नहीं चलायी जा सकती. इस तर्क को सभापति ने भी स्वीकार किया. सभापति सी पी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया. सदन की कार्यवाही दोबारा प्रारंभ होने पर केंद्रीय मंत्री सदन में मौजूद रहे.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन को बताया कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल की मृत्यु हो गई है और लोकसभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी जानी थी, इसलिए वह लोकसभा में मौजूद थे. उन्होंने कहा कि नेता सदन जेपी नड्डा के मंत्रालय से जुड़े प्रश्नों का उत्तर लोकसभा में दिया जाना था, इसलिए वह भी लोकसभा में मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: ‘चुनाव संभव नहीं’, बांग्लादेश इलेक्शन पर बवाल, मो. यूनुस पर फूट पड़ी आवामी लीग
कार्यवाही शुरू होने के बाद राज्यसभा (CP Radhakrishnan Rajya Sabha) में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि दी गई. सभापति ने वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल के निधन पर दुख व्यक्त किया और उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना प्रकट की.
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…