Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. एहतियाती कदम उठाते हुए दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की सभी दुकानें बंद रखने का बड़ा आदेश जारी किया गया है. दिल्ली एक्साइज डिपार्टमेंट ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति और दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर यह सख्त कदम उठाया है.
सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से कनॉट प्लेस और लुटियंस जोन में जगह-जगह लाउडस्पीकर के जरिए अनाउंसमेंट किए जा रहे हैं कि इलाके में बीएस धारा 163 (BNS Section 163) लागू है. प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति पुलिस के काम में बाधा डालता हुआ दिखाई दिया, तो उसके खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
आदेश के मुताबिक, किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है. यदि कोई बैरिकेड तोड़ता है या पुलिस के साथ झड़प करता है, तो संबंधित गंभीर धाराओं में तुरंत मुकदमे दर्ज किए जाएंगे.
आबकारी विभाग के आदेश के अनुसार, एल-6 (L6), एल-6एफजी (L6FG), एल-8 (L8), एल-10 (L10), एल-14 (L14) और एल-8 व एल-14 लाइसेंस के तहत संचालित होने वाली सभी संबंधित रिटेल शराब की दुकानें इन दोनों दिनों तक पूरी तरह बंद रहेंगी. विभाग का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह से सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि राजधानी में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.
ये भी पढ़ें: अब नहीं हो पाएगा CJP का प्रोटेस्ट? दिल्ली पुलिस ने बताए 3 कारण
राजधानी में सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा उठाए गए ये कदम शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. शराब की दुकानों के बंद (Delhi liquor shops to remain closed) रहने और धारा 163 के कड़ाई से पालन से यह साफ है कि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं हैं.
गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह को राज्य में शांति…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 22 से 27 सितंबर 2026 तक चीन के शंघाई…
NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…
Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…
UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…