देश

BJP ने क्यों काटा कैलाश मेघवाल का टिकट? 2018 के चुनाव में सबसे ज्यादा मतों से हासिल की थी जीत, जानिए वजह

Rajastha Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपनी प्रत्याशियों की सूची से सभी को हैरान करती हुई आ रही है. इसको लेकर ही प्रदेश के अंदर नेताओं के बीच गुटबाजी भी सामने आ रही है. हाल ही में बीजेपी ने अपने 58 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की थी. हालांकि इस सूची में पार्टी ने किसी भी सांसद को टिकट नहीं दिया. लेकिन एक ऐसे नेता का टिकट काट दिया, जिसने 2018 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी. तब इस दिग्गज ने 74 हजारा से ज्यादा वोटों से अपने प्रतिद्वंदी को हराया था.

हम बात कर रहे हैं प्रदेश की शाहपुरा विधानसभा सीट की. जहां से पार्टी के दिग्गज नेता कैलाश मेघवाल ने सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी. इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें इस बार बाहर का रास्ता दिखा दिया. बीजेपी ने उनका शाहपुरा सीट से टिकट काट दिया.

कैलाश मेघवाल का काटा टिकट

कैलाश मेघवाल पार्टी के वरिष्ठ और दिग्गज नेता रहे हैं. वह जनसंघ और जनता पार्टी के समय से लगातार पार्टी के लिए सक्रिय थे. मगर कुछ दिन पहले कैलाश मेघवाल ने पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद से बीजेपी में उनके लिए संकट के बादल छाने लगे. पार्टी ने कुछ समय बाद उनकी मेम्बरशिप भी सस्पेंड की गई थी. फिलहाला बीजेपी ने उनकी जगह से शाहपुरा सीट से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पृष्ठभूमि के लालाराम बैरवा को मैदान में उतारा है.

बता दें कि से लालाराम बैरवा बाहरी नेता को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने यहां अजमेर से सटे नए जिले केकड़ी के रहने वाले लालाराम बैरवा पर अपना भरोसा जताया है.

यह भी पढ़ें- Bihar: नीतीश सरकार का बड़ा दांव, शीतकालीन सत्र में आरक्षण बढ़ाने को लेकर ला सकती है प्रस्ताव, NDA की बढ़ेगी टेंशन!

तीन बागी नेताओं को टिकट दिया

बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट में बीजेपी ने सीएम गहलोत के सामने सरदारपुरा सीट से महेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा है. वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के सामने बीजेपी ने अजीत सिंह मेहता को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा पार्टी ने तीन उन नेताओं को टिकट दिया है जो बीत दिन ही पहले ही बुधवार को पार्टी में शामिल हुए हैं. हालांकि बीजेपी ने इनको एक दिन बाद ही टिकट दे दिया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago