मनोरंजन

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के पति की खुल गई पोल, बिग बॉस में आने के लिए किया था ये काम

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 के पहले ही दिन से गजब का ड्रामा और लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं. बिग बॉस के घर में ऐसे तो सभी कंटेस्टेंट अपना-अपना गेम खेल रहे हैं लेकिन अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने सबसे बड़ी चाल चली है. फिलहाल विक्की जैन की तो हर किसी से घर में पट रही है लेकिन नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा में से वह सबसे ज्यादा लड़ते-भिड़ते नजर आ रहे हैं. लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है इसका खुलासा हो चुका है.

अब उन्होंने ‘बिग बॉस 17’ में नील भट्ट को भी सपोर्ट करना शुरू कर दिया है. हैरत की बात तो यह है कि बिग बॉस ने नील को मेडिटेशन रूम में बुलाकर उन्हें गेम के बारे में काफी कुछ बताया. इतना ही नहीं, बिग बॉस ने नील के सामने विक्की जैन की पोल भी खोलकर रख दी. साथ ही उनके गेम प्लान का भी खुलासा कर दिया.

बिग बॉस ने किया खुलासा

नील से बिग बॉस कहते हैं कि पिछले सीजन कई दोस्ती देखी, उनमें सच्चाई भी दिखी लेकिन इस सीजन ऐसा कुछ नहीं दिख रहा. हमें पता है क्या नजर आ रहा है. तब नील भट्ट बिग बॉस की बात पर कहते हैं जी जानना चाहूंगा. बिग बॉस आगे कहते हैं कि बाहर किया हुआ समझौता नजर आ रहा है. सही कह रहा हूं या गलत. फिर नील कहते हैं कि यह तो वह खुद भी कह चुके हैं. फिर बिग बॉस कहते हैं हमें लगता है कि विक्की शो में आने से पहले 4-5 लोगों से मिले और उनसे समझौता या पैक्ट बना लिया कि हम मिलकर खेलेंगे.

विक्की ने खेला ये बड़ा खेल

बिग बॉस की बात पूरी होने के बाद नील भट्ट कहते हैं कि 4-5 का लोगों का तो पता नहीं लेकिन उन्हें फोन आया था. फिर बिग बॉस पूछेंगे कि आपसे मिले? फिर नील जवाब में कहेंगे कि मिले तो नहीं लेकिन उन्हें कॉल आया था. फिर बिग बॉस नील से कहते हैं कि ऐसा लग रहा है कि विक्की ने फिनाले तक जाने के लिए कुछ सीढ़ियां खरीद ली हैं. सीढ़ियां अपना रोल बखूबी प्ले कर रही हैं जिनकर चढ़कर विक्की आगे बढ़ जाएंगे.

बिग बॉस ने समझाया

फिर बिग बॉस समझाते हैं कि एक लाइन पहले जब आप और ऐश्वर्याडेट पर गए थे तब समझाई थी. फिर दोहराऊंगा आप दोनों के पास खोने को बहुत कुछ है. इसके बाद नील बाहर आते हैं और ऐश्वर्या शर्मा को सारा माजरा हिंट देते हुए समझाते हैं. और सबके सामने खासकर अंकिता विक्की के सामने ना झगड़ने की सलाह देते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago