देश

Seema Haider: फिल्म, जॉब और अब इलेक्शन! क्या सीमा हैदर 2024 के लोकसभा चुनाव में आएंगी नजर? केंद्रीय मंत्री की पार्टी ने दिया ऑफर

Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में है. कहा जा रहा है कि अब वह देश की राजनीति में कदम रख सकती है. सीमा हैदर को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(RPI) ने पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था, जिसे बताया जा रहा है कि सीमा ने स्वीकार कर लिया है. कहा यह भी जा रहा है कि सीमा पार्टी में शामिल होकर 2024 लोकसभा ‘दंगल’ यानी चुनाव लड़ सकती है. बता दें कि सचिन मीणा के प्यार में सीमा हैदर पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई है. सीमा ने भारत आने के लिए नेपाल का रास्ता चुना था. सीमा और सचिन को इससे पहले फिल्म और नौकरी का भी ऑफर मिल चुका है.

Seema Haider को बनाया जा सकता है महिला विंग का अध्यक्ष

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और राज्यसभा सांसद रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई ने सीमा हैदर को अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए न्यौता दिया है. इस पार्टी का महाराष्ट्र में अच्छी खासी पकड़ है. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मासूम किशोर ने बताया कि सीमा हैदर पाकिस्तान की नागरिक है और भारत आई है. उन्होंने कहा,”अगर हमारी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सीमा को क्लीन चिट मिलती है और उसे भारत की नागरिकता मिल जाती है तो सीमा का पार्टी में स्वागत किया जाएगा.” मासूम ने आगे कहा कि बाबा साहेब का बनाया हुआ कानून है कि जिसको भारत की नागरिकता है वो कहीं भी चुनाव लड़ सकता है.

उन्होंने बताया कि अभी तक जांच में उसके(सीमा) ऊपर कोई दोष सिद्ध नहीं हुआ है. अगर उसे क्लीन चिट मिलती है तो हम उसे प्रवक्ता भी बनाएंगे क्योंकि वो एक अच्छी वक्ता है. मासूम ने आगे कहा कि अगर भारत की नागरिकता मिल गई तो हम सीमा को चुनाव भी लड़वाएंगे. 2024 में भी चुनाव लड़वा सकते हैं. बस शर्त है कि उसको नागरिकता मिलनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए एशिया कप में खेलेंगे या नहीं

फिल्म और नौकरी का पहले मिल चुका है ऑफर

बता दें कि सीमा और सचिन की मुलाकात ऑनलाइन गेम पबजी के माध्यम से हुई थी. उसके बाद उन दोनों में नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया. सीमा अपने प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान से नेपाल होते हुए अवैध रूप से भारत आई. उसके बाद सचिन और सीमा दोनों ही ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने लगे, यहां सचिन का घर है. सीमा पहले से विवाहित है और वह अपने साथ चार बच्चों को लेकर भारत आई है. यूपी पुलिस की एटीएस सीमा हैदर और सचिन को लेकर जांच कर रही है. इन दोनों की गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद जमानत मिल गई थी.
आपको बता दें कि सचिन और सीमा की आर्थिक स्थिति तंग है. इसकी खबर लगते ही सीमा और सचिन को फिल्म में बतौर कलाकार काम करने का ऑफर भी मिला. उसके बाद गुजरात के एक कारोबारी ने सीमा और सचिन को 50-50 हजार रुपये महीने की नौकरी भी ऑफर की. कारोबारी ने कहा कि वे दोनों जब चाहें यहां(गुजरात) आकर नौकरी ज्वॉइन कर सकते हैं. फिल्म, नौकरी के बाद अब सीमा हैदर को राजनीति में आने का न्यौता मिला है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

2 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

3 hours ago