देश

MP Election 2023: हिंदुत्व की राह पर निकले कमलनाथ, धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा की कथा के जरिए हिंदू वोटबैंक को साधने की तैयारी

MP News: मध्य प्रदेश  में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) होने वाले हैं. जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. 18 साल से चली आ रही बीजेपी की सत्ता को हटाने के लिए कांग्रेस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. यही वजह है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ (PCC Chief Kamalnath) नई रणनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं. कमलनाथ बीजेपी की तरह ही अब हिंदुत्व की राह पर निकल पड़े हैं. जिसके जरिए विधानसभा चुनाव को फतह करने की तैयारी है.

धीरेंद्र शास्त्री का सजा दरबार

एक तरफ बीजेपी ने मध्य प्रदेश की कमान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सौंपी है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कमलनाथ के नेतृत्व में चुनावी रणनीति बनाने में जुटी हुई है. कमलनाथ सॉफ्ट हिंदुत्व का सहारा लेकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shahstri) की कथा का आयोजन करवा रहे हैं. ये कथा कमलनाथ के गृह क्षेत्र शिकारपुर से सटे सिमरिया में हो रही है. कथा का आयोजन आज (5 अगस्त) से शुरू हो गया है. कथा तीन दिनों तक चलेगी.

अगले महीने प्रदीप मिश्रा की होगी कथा

वहीं ये भी कहा जा रहा है कि इसके बाद अगले महीने कथावाचक प्रदीप मिश्रा (Pradeep Mishra) का कार्यक्रम भी होगा. जिसकी अगुवाई भी कमलनाथ कर रहे हैं. दोनों कथा के कार्यक्रम में लाखों भक्तों के आने की उम्मीद की जा रही है. जिसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है. कमलनाथ इस आयोजन के जरिए हिंदुत्व वोटबैंक को साधने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Poster Politics: कोलकाता में लगा INDIA गठबंधन का पोस्टर, ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ लिखा- अबकी बार दिल्ली की सरकार

कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा के शिकारपुर में सिमरिया स्थित है. जहां पर कमलनाथ की काफी पकड़ मानी जाती है. कहा जा रहा है कि जिस प्रांगण में प्रदीप मिश्रा की कथा होने वाली है. वहां पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने हनुमान जी की भव्य प्रतिमा का निर्माण भी कराया है. पिछले विधानसभा में सौसर विधानसभा में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में दोबारा इस सीट पर कांग्रेस को फायदा मिल सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

1 hour ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

2 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago