देश

बॉर्डर की सुरक्षा के साथ पर्यावरण की रक्षा: CAPF के जवानों ने 6 साल में लगाए 7.5 करोड़ पौधे, गृह मंत्री अमित शाह ने बताया ‘पर्यावरण योद्धा’

हमारे देश के सुरक्षा बल सिर्फ सरहदों की हिफाजत ही नहीं कर रहे, बल्कि अब वे पर्यावरण को बचाने की मुहिम में भी सबसे आगे खड़े नजर आ रहे हैं. विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के खास मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवानों की जमकर तारीफ की है. उन्होंने जवानों को ‘पर्यावरण योद्धा’ बताते हुए कहा कि इन जांबाजों ने देश में प्रकृति के संरक्षण की एक नई और मिसाल कायम की है.

सिर्फ पौधे लगाए नहीं, उन्हें पाल-पोसकर बड़ा भी किया

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर जवानों की इस कामयाबी को देश के सामने रखा. उन्होंने बताया कि पर्यावरण को बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है और इसी सोच के साथ CAPF के जवानों ने खुद को इस काम में झोंक दिया है.

पिछले 6 सालों के दौरान इन जवानों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 7.5 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे हैं. सबसे बड़ी और तारीफ के काबिल बात यह है कि जवानों ने इन पौधों को सिर्फ जमीन में गाड़कर छोड़ नहीं दिया, बल्कि उनकी पूरी देखभाल की और उन्हें पेड़ बनने तक पाला-पोसा है.

सरहद से लेकर जंगलों तक महा-अभियान

ये पूरा वृक्षारोपण अभियान देश भर के सीमावर्ती इलाकों, सैन्य शिविरों और घने जंगलों में चलाया जा रहा है. इस मुहिम की खास बात यह है कि जवान इसमें स्थानीय आम लोगों और समुदायों को भी साथ जोड़ रहे हैं. दरअसल, ये पूरा प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ‘हरित भारत मिशन’ का एक बेहद अहम हिस्सा है.

सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एसएसबी जैसी ताकतों के जवानों ने यह साबित कर दिया है कि देश की सुरक्षा और पर्यावरण की रक्षा दोनों को एक साथ कैसे साधा जा सकता है. सरकार भी लगातार जल संरक्षण और सस्टेनेबल डेवलपमेंट को बढ़ावा दे रही है, जिसमें हमारे जवान पूरे देश के लिए प्रेरणा बन चुके हैं.

ये भी पढ़ें: ममता के एक और प्रोजेक्ट पर ताला! क्यों फेल हुआ ताजपुर परियोजना? सुभेंदु अधिकारी ने दिया नया प्रस्ताव

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

17 minutes ago

हिंदू ही नहीं, ईसाइयों पर भी जहालत…पाकिस्तान के ऐसे हैं हालात! ईशनिंदा के नाम पर फूंक डाले घर-दुकान

Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…

54 minutes ago

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

1 hour ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

1 hour ago