उत्तर प्रदेश

नोएडा में दहकीं दो इमारतें; सुबह-सुबह IVY काउंटी और शताब्दी विहार की इमारतों में लगी आग, दमकल की टीमें मौके पर पहुंची

Noida Fire: दिल्ली-एनसीआर में आग लगने के हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभी हाल ही में मालवीय नगर के एक होटल में लगी आग में 21 लोगों की जान चली गई थी, और अब शुक्रवार सुबह नोएडा से एक के बाद एक दो डराने वाली खबरें सामने आई हैं. शहर की एक मशहूर हाईराइज सोसायटी और एक पीजी (PG) बिल्डिंग में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. दोनों ही जगहों पर दमकल की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

IVY काउंटी के कई फ्लैट्स चपेट में

पहली घटना नोएडा के सेक्टर 113 थाना क्षेत्र की है, जहां सेक्टर 75 में स्थित आलीशान ‘IVY काउंटी’ सोसायटी में सुबह-सुबह आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, आग एक बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर मौजूद फ्लैट में लगी. देखते ही देखते लपटें इतनी आक्रामक हो गईं कि उन्होंने ऊपर के फ्लोर्स को भी अपनी चपेट में ले लिया.

हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है. चूंकि इस सोसायटी में सैकड़ों परिवार रहते हैं, इसलिए वहां अफरा-तफरी मच गई. सोसायटी की ऊंचाई को देखते हुए दमकल कर्मी हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. फिलहाल फ्लैट्स के अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है और प्रशासन की पहली प्राथमिकता उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की है.

सेक्टर-52 पीजी वाली बिल्डिंग में लगी आग

अभी दमकल विभाग आईवीवाई काउंटी की आग पर काबू पाने की कोशिश कर ही रहा था कि तभी सेक्टर-52 के शताब्दी विहार से भी एक ऐसी ही खबर आ गई. यहां ई-3 ब्लॉक में स्थित एक पेइंग गेस्ट (PG) की इमारत में आग भड़क उठी.

इस बिल्डिंग का ढांचा भी खतरनाक था- इसके ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट चल रहा था, जबकि ऊपर की मंजिलों पर छात्र और कामकाजी लोग पीजी में रहते हैं. सुबह जैसे ही आग लगी, दमकल विभाग को सूचित किया गया और तुरंत फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. दमकल कर्मी तेजी से आग बुझाने और इमारत को खाली कराने के काम में जुट गए हैं.

राहत की बात यह है कि दोनों ही घटनाओं में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है. दोनों जगहों पर आग लगने की असली वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर ‘कंकाल’ बनी करोड़ों की जगुआर! रफ्तार के बीच अचानक उठी आग की लपटें, कूदकर बची ड्राइवर की जान

-भारत एक्सप्रेस

समीर आलम

Recent Posts

हिंदू ही नहीं, ईसाइयों पर भी जहालत…पाकिस्तान के ऐसे हैं हालात! ईशनिंदा के नाम पर फूंक डाले घर-दुकान

Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…

15 minutes ago

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

22 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

31 minutes ago