देश

Bareilly: युवक ने की आत्महत्या और सुसाइड नोट में लिखा, “मेरी बीवी 10 बार भाग चुकी… मेरी लाश को पिता और दोस्त के अलावा कोई न छुए “

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और अपनी मौत के लिए अपनी ही पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है. उसके शव के पास से ही सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मौत का जिम्मेदार पत्नी को बताया गया है. उसने अपने शव को हाथ लगाने के लिए सिर्फ पिता और दोस्त को ही इजाजत दी है और ये भी बताया है कि उसकी पत्नी शादी के 10 साल के बीच कितनी बार भाग चुकी है.

इस घटना के बाद से ही मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी विनय उर्फ विक्की का शव सोमवार की सुबह घर में फंदे से लटका मिला. इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कमरे की छानबीन की तो कमरे में सुसाइड नोट मिला, जिसमें विनय ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी को बताया है. बता दें कि विनय उर्फ विक्की पल्लेदार था. उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी. रोते-बिलखते परिजनों ने मीडिया को बताया कि विक्की की पत्नी ज्यादातर मायके में रहती है. इसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद बना रहता था. बीते कई दिनों से पत्नी मायके में ही रह रही है. विक्की उसे कई बार बुलाने गया, लेकिन वह नहीं आई और पत्नी के भाई ने भी विनय के साथ अभद्र व्यवहार किया. इसी के बाद वह निराश होकर लौट आया और तभी से वह चुप-चुप रह रहा था. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़ें- मिशन 2024: नई वर्किंग कमेटी के गठन को लेकर सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे

परिजनों ने लगाया यह आरोप

मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी गौरी पर आरोप लगाया है कि उसने विनय की पुलिस में झूठी शिकायत की और उसे लगातार परेशान कर रही थी, जिससे आहत होकर उसने मौत को गले लगा लिया है. इसी के साथ परिजनों ने पुलिस से उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने की मांग की है. विनय का 10 साल का बेटा भी है.

सुसाइ़ड नोट में लिखी है ये बात

सुसाइट नोट में लिखा गया है, “मेरे मरने की वजह मेरी बीवी है और उसके घर वाले हैं. मेरे कई बार बुलाने के बाद भी वह नहीं आई. उसकी दुकान पर गया तो उसके भाई ने मुझले गलत बोला. मेरी लाश को मेरे बाप और मेरे दोस्त पिंटू के अलावा कोई नहीं छुएगा. मेरी शादी को 10 साल हो गए और इस दौरान मेरी बीवी घर से 10 बार भाग चुकी है. मेरे पैसे मेरी जींस में रखे हैं, उसी से मेरा अंतिम संस्कार हो जाएगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

16 seconds ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

26 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

42 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

3 hours ago