देश

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की YouTuber ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, ISI अधिकारियों से संपर्क की बात कबूली

हरियाणा की रहने वाली YouTuber और ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 15 मई को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि ज्योति को इस बात की पूरी जानकारी थी कि वह जिन लोगों से संपर्क में थी, वे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI (Inter-Services Intelligence) के अधिकारी हैं.

डायरेक्ट संपर्क और डिजिटल सबूत:

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा के तीन मोबाइल फोनों से 12 टेराबाइट डेटा बरामद हुआ है, जिसमें चैट रिकॉर्ड, कॉल लॉग्स, वीडियो फुटेज और वित्तीय लेनदेन शामिल हैं. ये सबूत चार पाकिस्तानी एजेंटों से उसके संपर्क की पुष्टि करते हैं. फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, ज्योति का कम से कम चार पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से सीधे संपर्क था. पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान यात्रा के दौरान उसे विशेष सुविधाएं भी दी गई थीं.

पाकिस्तानी अधिकारी ‘दानिश’ से संपर्क कबूला:

  • 33 वर्षीय YouTuber ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि उसका संपर्क पाकिस्तानी अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ‘दानिश’ से था. इसके अलावा वह कई अन्य YouTube इनफ्लुएंसर्स से भी जुड़ी हुई थी.
  • पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने बताया कि ज्योति के तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (HSGMC) के आईटी इंचार्ज हरकीरत सिंह के दो मोबाइल फोनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.
  • ज्योति मल्होत्रा पर Official Secrets Act और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की उन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो भारत की एकता, संप्रभुता और अखंडता को खतरे में डालने वाले अपराधों से जुड़ी हैं.
  • ज्योति की गिरफ्तारी उस समय हुई जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले (जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए) के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एयरस्ट्राइक की थी.
  • ज्योति मल्होत्रा उन 12 लोगों में शामिल है जिन्हें पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जासूसी और पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी देने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है.
  • फिलहाल पुलिस डिजिटल डेटा और संपर्कों की जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार, यह मामला एक बड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जिसमें सोशल मीडिया के ज़रिए भारत की संवेदनशील सूचनाएं लीक की जा रही थीं.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

9 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago