देश

PAK के लिए ‘जासूसी’ ​करने पर गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को नहीं मिली जमानत, वकील बोले- सेशन कोर्ट में करेंगे अपील

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जेल में बंद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका को हिसार की एक अदालत ने बुधवार को खारिज कर दिया. ज्योति की याचिका खारिज होने के बाद उनके वकील ने कहा कि वह इस फैसले को सेशन कोर्ट में चुनौती देंगे.

ज्योति मल्होत्रा के अधिवक्ता कुमार मुकेश ने बताया कि अदालत में करीब 20 से 25 मिनट तक जमानत याचिका पर बहस हुई, जिसमें जज ने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना. उन्होंने बताया कि अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी, हालांकि फैसले में जमानत नहीं देने का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है.

उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से अदालत को बताया गया कि मामले की जांच अभी जारी है. पुलिस ने यह दलील दी कि ज्योति मल्होत्रा के बैंक खातों की जांच की जा रही है और उनके कब्जे से बरामद किए गए मोबाइल फोन और लैपटॉप का डेटा भी विश्लेषण के अधीन है. पुलिस का कहना है कि यह मामला देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता से जुड़ा है, इसलिए इस पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाना चाहिए.

अधिवक्ता मुकेश ने आगे कहा कि एफआईआर ज्योति के ही बयान के आधार पर दर्ज की गई है और पुलिस के पास उन्हें गिरफ्तार करने के लिए भी ठोस सबूत नहीं हैं. वह अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं. इस फैसले को अब सेशन कोर्ट में चुनौती देंगे.

बता दें कि ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया. वह उन 12 लोगों में शामिल थीं, जिन्हें जासूसी के संदेह में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था.

बताया गया कि वह पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थीं. भारत ने कथित तौर पर जासूसी में लिप्त होने के कारण 13 मई को दानिश को देश से निष्कासित कर दिया था.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), खुफिया ब्यूरो और सैन्य खुफिया अधिकारियों ने भी मल्होत्रा से पूछताछ की है. जांच से पता चला है कि वह पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और कुछ अन्य देशों में गई थीं. पुलिस ने कहा था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी मल्होत्रा को एक ‘एसेट’ के रूप में विकसित कर रही थी.

आईएएनएस

Recent Posts

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

1 minute ago

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

10 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

18 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

20 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

22 minutes ago