Categories: नवीनतम

हरियाणा कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, राहुल गांधी ने कहा — “सच को स्वीकार कीजिए, हम जीती बाज़ी हारे हैं”

हरियाणा विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार के बाद कांग्रेस हाईकमान अब संगठन को पूरी तरह नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी में है. चंडीगढ़ में आयोजित अहम बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने हरियाणा कांग्रेस नेताओं के साथ हार की समीक्षा की और कड़े संदेश दिए.

राहुल गांधी का स्पष्ट संदेश:

बैठक में जब कुछ नेताओं ने “वोट प्रतिशत” का हवाला देकर हार को संतुलित करने की कोशिश की, तो राहुल गांधी ने दो टूक कहा:

“वोट प्रतिशत की दुहाई मत दीजिए, सच्चाई को स्वीकार कीजिए. हम जीता हुआ मुकाबला हार गए हैं.” यह बयान साफ करता है कि पार्टी अब आत्ममंथन से पीछे नहीं हटेगी.

गुटबाज़ी और टिकट बंटवारे पर सवाल

बैठक में यह स्वीकार किया गया कि टिकट बंटवारे में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रभाव से अन्य गुट हाशिए पर चले गए. कांग्रेस नेतृत्व का इशारा था:

“चुनाव के दौरान राज्य में सियासी असंतुलन हुआ, जो आगे नहीं होगा.” यह बयान भी बहुत महत्वपूर्ण और कड़ा है

अब संगठन में होगी ‘सर्जरी’

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा कि अगले दो महीने में हरियाणा को पूरी तरह नया संगठन मिलेगा. पहले प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता तय होंगे, फिर जिला इकाइयों का पुनर्गठन होगा. संकेत साफ हैं इस बार युवा, जमीनी और गैर-गुटीय चेहरों को संगठन में प्राथमिकता दी जाएगी.

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस मानती है कि अगर गुटबाज़ी और टिकट असंतुलन पर नियंत्रण रहता, तो चुनाव परिणाम अलग हो सकते थे. अब फोकस है समय रहते संगठन को मज़बूत किया जा सके . हरियाणा विधानसभा चुनाव संपन्न हुए करीब 7 से 8 महीने हो चुके हैं लेकिन उसके बावजूद भी कांग्रेस पार्टी अब तक हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल का नेता नहीं चुन पाई है जिसके चलते इस बैठक के बाद ऐसा अंदेशा है कि हरियाणा कांग्रेस में बड़ा बदलाव तय है. पार्टी नेतृत्व अब हार से सीख लेकर भविष्य की ज़मीन तैयार कर रहा है और संगठन की सर्जरी होगी .

प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

43 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

53 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

54 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

1 hour ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

2 hours ago