YouTuber Jyoti Malhotra: हरियाणा के हिसार जिले से जुड़ी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर जासूसी मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस को उसकी डिजिटल डिवाइसेज़ की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. रिपोर्ट में मिले 12 टेराबाइट डेटा को पुलिस गहराई से खंगाल रही है.
बताया जा रहा है कि ज्योति की गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियां काफी पहले से नजर बनाए हुए थीं. पहली बार पाकिस्तान यात्रा के बाद ही उसे विशेष वीज़ा मिल गया था. हालात युद्ध जैसे बनते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया ताकि किसी भी राष्ट्रीय संकट से पहले उसे रोका जा सके.
जांच में सामने आया है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के चार खुफिया एजेंट्स (PIOs) के सीधे संपर्क में थी. उसे जानबूझकर एक “मेजर एसेट” के रूप में तैयार किया जा रहा था. वह यह जानने के बावजूद कि जिन लोगों से वह बात कर रही है वे पाक खुफिया एजेंसी से हैं, लगातार उनके संपर्क में बनी रही.
जांच एजेंसियों को जानकारी मिली है कि ज्योति मल्होत्रा जैसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को टारगेट कर पाकिस्तानी एजेंसियां अपना नैरेटिव फैलाने की कोशिश कर रही थीं. ज्योति को इस पूरे प्लान में सहयोग करने पर कई प्रकार की सुविधाएं दी गईं.
पुलिस ने ज्योति के मोबाइल और लैपटॉप से जो 12 टीबी का डेटा बरामद किया है, उसमें कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं. इनमे बैंक ट्रांजैक्शन, वन-ऑन-वन चैट्स और संदिग्ध मनी ट्रेल शामिल हैं. ग्रुप चैट्स नहीं बल्कि व्यक्तिगत बातचीत के रिकॉर्ड ज्यादा सामने आए हैं.
ज्योति की पहली पाकिस्तान यात्रा के बाद उसके यूट्यूब चैनल पर फॉलोअर्स और व्यूज में अचानक तेजी आई थी. पाकिस्तानी गृह मंत्रालय और ISI की मंजूरी से उसे स्थानीय सुरक्षा भी मिली थी. एक वीडियो में देखा गया कि वह पाकिस्तान में घूमते वक्त भारी सुरक्षा घेरे में थी, जिसमें AK-47 से लैस सुरक्षाकर्मी उसके साथ थे. इस वीडियो को एक स्कॉटिश यूट्यूबर ने शूट किया था और उसने भी इस सुरक्षा पर हैरानी जताई.
हिसार पुलिस का कहना है कि ज्योति को जानबूझकर VIP ट्रीटमेंट दिया गया ताकि वह पाक एजेंसियों के लिए काम करती रहे. उसे लग्जरी सुविधाएं देकर उसे अपनी ओर आकर्षित किया गया. जांच में मिले डिजिटल साक्ष्य इतने मजबूत हैं कि उसके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हो सकता है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ज्योति की गिरफ्तारी बिल्कुल सही समय पर हुई, जिससे एक बड़े राष्ट्रीय खतरे को टालना संभव हुआ. वह पहले से ही PIOs के इशारों पर काम कर रही थी ताकि उसे व्यक्तिगत लाभ मिल सके. फिलहाल हिसार पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसे कहां से और किस माध्यम से फंडिंग मिल रही थी.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…