यूट्यूबर और कॉमेडियन रणवीर अल्लाहबादिया अपने एक विवादित बयान के चलते जबरदस्त आलोचना का सामना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें रोस्ट और ट्रोल कर रहे हैं. रणवीर अल्लाहबादिया, जो BeerBiceps नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं, अक्सर डबल मीनिंग डायलॉग, भद्दे कमेंट और एडल्ट कंटेंट के लिए चर्चा में रहते हैं. इस बार भी उनके एक कमेंट ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी.
यह विवाद स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो “India’s Got Latent” से शुरू हुआ. इस शो में रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मुखीजा (The Rebel Kid) बतौर जज शामिल थे. शो के दौरान रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से बहुत आपत्तिजनक सवाल पूछा, “क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर सेक्स करते हुए देखना चाहेंगे या एक बार शामिल होकर इसे हमेशा के लिए रोक देंगे?”
यह सवाल अंग्रेजी में था जो कुछ इस प्रकार पूछा गया था “Would you rather watch your parents have sex for the rest of your life or would you join in once and stop it forever?”
इस सवाल के बाद सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने कहा कि डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को संवेदनशीलता और नैतिकता का ध्यान रखना चाहिए. कई लोगों ने रणवीर अल्लाहबादिया से माफी की मांग की, तो कुछ ने कानूनी कार्रवाई की बात कही. सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने गुस्से में तीखी प्रतिक्रियाएं दीं.
पेरेंट्स पर अश्लील जोक्स करने पर यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया, कॉमेडियन समय रैना, अपूर्वा मखीजा के साथ ही शो के आयोजकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की गई है. यह शिकायत मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में दर्ज कराई गई है.
इस विवाद पर कवि नीलेश मिसरा और गीतकार मनोज मुंतसिर ने कड़ी नाराजगी जताई.
नीलेश मिसरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मिलिए उन विकृत क्रिएटर्स (Perverted Creators) से जो हमारे देश की क्रिएटिव इकॉनमी को आकार दे रहे हैं. मुझे यकीन है कि इनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं. और इनका कंटेंट बच्चों के लिए भी आसानी से उपलब्ध है, क्योंकि इसे एडल्ट कंटेंट के रूप में चिह्नित नहीं किया गया है.
उन्होंने क्रिएटर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म दोनों को गैर-जिम्मेदार बताया. मिश्रा इस बात से हैरान थे कि सिर्फ चार लोग ही नहीं, बल्कि पूरी ऑडियंस ने इस कंटेंट को हंसी-मजाक में लिया और इसे बढ़ावा दिया. दर्शक खुद ऐसी चीजों को सामान्य बना रहे हैं और इन्हें बढ़ावा दे रहे हैं. भारत में अच्छे और शालीन कंटेंट को कोई प्रोत्साहन नहीं मिलता. न ही प्लेटफॉर्म इसे सपोर्ट करते हैं और न ही दर्शक. इसी कारण क्रिएटर्स ध्यान खींचने और पैसे कमाने के लिए अपनी क्वालिटी गिराते जा रहे हैं.
गीतकार मनोज मुंतसिर ने और कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, “यह कॉमेडी नहीं, मानवता के स्तर को गिराने वाला कृत्य है. यह हमारे समाज और संस्कृति के लिए खतरनाक वायरस बन चुका है. यह माता-पिता के लिए अलार्म है. यदि हम नहीं जागे, तो हमारे बच्चों और राष्ट्र का पतन तय है.”
मनोज मुंतसिर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से रणवीर अल्लाहबादिया और शो के अन्य पैनलिस्ट्स पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…