देश

China Border पर नहीं हो रही घुसपैठ, पिछले 11 साल में सबसे ज्‍यादा घुसपैठिए बांग्लादेश सीमा से पकड़े गए: सरकार

India Border Infiltration Attempts: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज लोकसभा में सीमा सुरक्षा पर महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 2014 से अब तक भारत की विभिन्न सीमाओं पर घुसपैठ की कोशिशें पकड़ी गई हैं.

2014 से अब तक के आंकड़े

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर सबसे ज्यादा 7528 घुसपैठ की कोशिशें रोकी गईं. भारत-पाकिस्तान सीमा पर 425, भारत-म्यांमार सीमा पर 298 और भारत-नेपाल तथा भूटान सीमा पर 157 कोशिशें पकड़ी गईं. सबसे खास बात यह है कि भारत-चीन सीमा पर एक भी घुसपैठ का मामला सामने नहीं आया.

2025 की जनवरी से नवंबर तक के आंकड़े

इस साल जनवरी से नवंबर तक भारत-बांग्लादेश सीमा पर 1104 घुसपैठ की कोशिशें पकड़ी गईं. पाकिस्तान सीमा पर 32, म्यांमार पर 93 और नेपाल-भूटान पर 54 कोशिशें रोकी गईं. चीन सीमा पर फिर कोई मामला नहीं.

बांग्लादेश सीमा पर पकड़े गए 16252 घुसपैठिए

2014 से अब तक कुल 16252 घुसपैठिए बांग्लादेश सीमा पर पकड़े गए. पाकिस्तान पर 556, म्यांमार पर 1165 और नेपाल-भूटान पर 234. चीन पर कोई नहीं. 2025 में जनवरी से नवंबर तक बांग्लादेश पर 2556, पाकिस्तान पर 49, म्यांमार पर 437 और नेपाल-भूटान पर 78 गिरफ्तारियां हुईं. यह आंकड़े दिखाते हैं कि सीमा सुरक्षा बल सतर्क हैं और घुसपैठ रोकने में सफल हो रहे हैं.

‘कट जाएंगे 7 राज्य’, बांग्लादेश की धरती से भारत को खुली धमकी; सामने आया वीडियो

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में आज से सख्त नियम: 500 पेट्रोल पंपों पर एआई-कैमरों का पहरा, बिना PUC नो फ्यूल

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…

2 minutes ago

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

36 minutes ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

40 minutes ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

42 minutes ago

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

1 hour ago