देश

4 साल में 50 हजार करोड़ का मुनाफा लेकर घर जा चुके हैं Zerodha के निवेशक, कंपनी के CEO ने किया खुलासा

Zerodha CEO Nitin Kamath: शेयर बाजार में आई तेजी के बाद से इक्विटी निवेशकों पर जमकर पैसों की बारिश हो रही है. इस बात की जानकारी जिरोधा के सीईओ नितिन कामथ ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है. जिसमें उन्होंने बताया है कि शेयर बाजार में निवेशक कितनी कमाई कर रहे हैं.

1 लाख करोड़ का मुनाफा

एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में नितिन कामथ ने बताया कि जीरोधा के ग्राहकों के डीमैट अकाउंट में फिलहाल जितना एसेट मौजूद है उसका मूल्य 4.5 लाख करोड़ रुपये के बराबर है. इस निवेश पर ग्राहक काफी ऊंचा रिटर्न भी हासिल कर रहे हैं. इस साढ़े 4 लाख करोड़ के AUM में 1 लाख करोड़ रुपया इन निवेशकों के मुनाफे का हिस्सा है.

“50 हजार करोड़ का मुनाफा लेकर घर जा चुके हैं निवेशक”

इस मुनाफे में से जीरोधा के ग्राहक बीते 4 साल से कुछ अधिक समय में 50 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा लेकर घर भी जा चुके हैं. वहीं इस रकम के निकाले जाने के बाद भी ये ग्राहक कुल मिलाकर एक लाख करोड़ रुपये के मुनाफे में बैठे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- “अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ‘मोदी का परिवार’ हटा दें”, PM Modi ने समर्थकों से की ये खास अपील

यानी 4 साल की अवधि के दौरान जीरोधा के ग्राहकों ने जितने भी सौदे किए उसमे मुनाफा 1.5 लाख करोड़ रुपये रहा है जिसका एक तिहाई हिस्सा ग्राहकों ने निकाल भी लिया है. कामथ के मुताबिक बाजार कोविड के बाद काफी बढ़ चुका है. ग्राहकों के डीमैट अकाउंट में 4.5 लाख करोड़ रुपये के एसेट अंडर मैनेजमेंट का अधिकांश हिस्सा बीते 4 साल में बढ़ा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

45 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

2 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

3 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago