Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

4 साल में 50 हजार करोड़ का मुनाफा लेकर घर जा चुके हैं Zerodha के निवेशक, कंपनी के CEO ने किया खुलासा

एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में नितिन कामथ ने बताया कि जीरोधा के ग्राहकों के डीमैट अकाउंट में फिलहाल जितना एसेट मौजूद है उसका मूल्य 4.5 लाख करोड़ रुपये के बराबर है.

Nitin Kamath

जिरोधा के सीईओ नितिन कामथ.

Zerodha CEO Nitin Kamath: शेयर बाजार में आई तेजी के बाद से इक्विटी निवेशकों पर जमकर पैसों की बारिश हो रही है. इस बात की जानकारी जिरोधा के सीईओ नितिन कामथ ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है. जिसमें उन्होंने बताया है कि शेयर बाजार में निवेशक कितनी कमाई कर रहे हैं.

1 लाख करोड़ का मुनाफा

एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में नितिन कामथ ने बताया कि जीरोधा के ग्राहकों के डीमैट अकाउंट में फिलहाल जितना एसेट मौजूद है उसका मूल्य 4.5 लाख करोड़ रुपये के बराबर है. इस निवेश पर ग्राहक काफी ऊंचा रिटर्न भी हासिल कर रहे हैं. इस साढ़े 4 लाख करोड़ के AUM में 1 लाख करोड़ रुपया इन निवेशकों के मुनाफे का हिस्सा है.

“50 हजार करोड़ का मुनाफा लेकर घर जा चुके हैं निवेशक”

इस मुनाफे में से जीरोधा के ग्राहक बीते 4 साल से कुछ अधिक समय में 50 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा लेकर घर भी जा चुके हैं. वहीं इस रकम के निकाले जाने के बाद भी ये ग्राहक कुल मिलाकर एक लाख करोड़ रुपये के मुनाफे में बैठे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- “अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ‘मोदी का परिवार’ हटा दें”, PM Modi ने समर्थकों से की ये खास अपील

यानी 4 साल की अवधि के दौरान जीरोधा के ग्राहकों ने जितने भी सौदे किए उसमे मुनाफा 1.5 लाख करोड़ रुपये रहा है जिसका एक तिहाई हिस्सा ग्राहकों ने निकाल भी लिया है. कामथ के मुताबिक बाजार कोविड के बाद काफी बढ़ चुका है. ग्राहकों के डीमैट अकाउंट में 4.5 लाख करोड़ रुपये के एसेट अंडर मैनेजमेंट का अधिकांश हिस्सा बीते 4 साल में बढ़ा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital