Photo- IndianPremierLeague@IPL
GT vs CSK IPL 2023: आईपीएल 2023 का आगाज हो चुका है. धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी के बाद गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की. हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए. सीएसके की ओर से ऋतुराज ने 92 रनों की शानदार पारी खेली. जवाब में गुजरात ने 19.2 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.
गुजरात टाइटन्स के लिए शुभमन गिल ने 63 रनों की पारी खेली. अंतिम ओवर्स में विजय शंकर, राशिद खान और राहुल तेवतिया ने तेजी से रन बनाए और अपनी टीम के लिए जीत मुमकिन की. एक समय था जब गुजरात मैच में पीछे रहे गई. मगर इसके बाद रााशिद खान और तेवतिया ने तेजी से रन बनाए और मैच का पासा पलट दिया.
179 रन का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत शानदार
-19 ओवर के बाद GT का स्कोर: 171-5
-18 ओवर के बाद GT का स्कोर: 156-4
-16 ओवर के बाद GT का स्कोर: 145-4
-14 ओवर के बाद GT का स्कोर: 127-4
-6 ओवर के बाद GT का स्कोर: 65-1
20 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 178-7
18 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 155-6
ऋतुराज शतक से चूक गए. उन्होंने 50 गेंदों में 92 रन की अहम पारी खेली. ऋतुराज ने 50 गेंदों की पारी में 9 छक्के और चार चौके लगाए. जेडजा इस मैच में बल्ले से नाकाम रहे.
10 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 93-3
ऋतुराज गायकवाड़ ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. एक तरफ राशिद खान चेन्नई बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसा रहे है. वहीं ऋतुराज ने अकेले ही अपनी टीम की पारी को संभाल रखा है. इस सीजन सीएसके की सबसे बड़ी उम्मीद बेन स्टोक्स पहले मैच में फ्लॉप रहे. उन्हें राशिद खान ने ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया.
5 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 46-1
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत अच्छी रही है. टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 5 ओवर में 46 रन जोड़ लिए हैं. ऋतुराज और मोईन अली क्रीज पर हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
CSK: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, अंबति रायडू, मोईन अली, शिवम दुबे, एमएस धोनी (W/C), रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हैंगरगेकर.
GT: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (WK), केन विलियमसन, हार्दिक पांड्या (C), विजय शंकर, आर. तेवतिया, राशिद खान, मो. शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ.
दोनों टीमों के सब्सटीट्यूट प्लेयर
GT- जयंत यादव, मोहित शर्मा, साई सुदर्शन, अभिनोव मनोहर और केएस भरत.
CSK- अजिंक्य रहाणे, देशपांडे, एस. सेनापति, शेख रशीद और निशांत सिंधु.
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…